तमिलनाडु में अवैध रेव पार्टी में आईटी कंपनी के कर्मचारी मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Updated: 22 May, 2022 06:25 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 22 मई (भाषा) चेन्नई के एक मशहूर मॉल में बीती रात हुई एक अवैध रेव पार्टी में कथित रूप से ज्यादा शराब पीने के चलते एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 22 मई (भाषा) चेन्नई के एक मशहूर मॉल में बीती रात हुई एक अवैध रेव पार्टी में कथित रूप से ज्यादा शराब पीने के चलते एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी के 22 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

'द ग्रेट इंडियन गैदरिंग' कार्यक्रम के संचालन के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने उस बार पर छापा मारा, जो कथित रूप से बिना अनिवार्य लाइसेंस के मॉल की तीसरी मंजिल पर चलाया जा रहा था। छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे 'सील' कर दिया।

ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए शहर में इस तरह की अवैध पार्टियों का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात मॉल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक की शराब के अधिक सेवन से मौत हो गई।

अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। वह शहर के मडिपक्कम का रहने वाला था। रोयापेट्टा सरकारी जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।''
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पार्टी में शामिल लोगों को शराब के साथ मादक पदार्थ तो नहीं परोसा गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!