Flipkart Sale से पहले Motorola Edge 70 Pro पर बड़ा ऑफर, हजारों रुपए सस्ता हुआ फोन

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 04:15 PM

huge offer on motorola edge 70 pro ahead of flipkart sale

Motorola Edge 70 Pro दो वेरिएंट में आता है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 42,999 रुपये में लिस्ट है।

नई दिल्ली: Flipkart की Big Billion Days Sale शुरू होने से पहले ही कई स्मार्टफोन्स पर शुरुआती ऑफर्स सामने आने लगे हैं। इनमें Motorola Edge 70 Pro भी शामिल है। कंपनी का यह मिड-बजट स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था और अब Flipkart की अर्ली डील में इसकी कीमत हजारों रुपये कम हो गई है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Motorola Edge 70 Pro की नई कीमत
Motorola Edge 70 Pro दो वेरिएंट में आता है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 42,999 रुपये में लिस्ट है। Flipkart की Big Billion Days Sale की अर्ली डील में 8GB वेरिएंट को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इसकी कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कमी की गई है। वहीं, 12GB RAM वाला टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि, बैंक ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के आधार पर फोन की प्रभावी कीमत अलग हो सकती है।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स
फोन में 6.8 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

6,500mAh की बड़ी बैटरी
Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की सिलिकॉन बैटरी दी गई है। इसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में मेटलिक फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

कैमरा भी है खास
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

किसे खरीदना चाहिए?
Motorola Edge 70 Pro उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और अच्छे कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हालांकि, खरीदारी से पहले सेल के दौरान मिलने वाले बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ इसकी अंतिम कीमत जरूर जांच लें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!