सोते-सोते आ सकता है हार्ट अटैक! नींद से जुड़ी इन 5 गलतियों को सुधारिए वरना जान को खतरा

Edited By Updated: 17 Jun, 2025 11:02 AM

why does heart attack happen during sleep ways to avoid heart attack

ज्यादातर लोग मानते हैं कि नींद के दौरान हमारा शरीर पूरी तरह आराम कर रहा होता है, लेकिन असल में नींद के समय भी दिल और दिमाग लगातार काम कर रहे होते हैं। नींद के दौरान ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सामान्य से थोड़ा धीमा जरूर हो जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों...

नेशनल डेस्क: ज्यादातर लोग मानते हैं कि नींद के दौरान हमारा शरीर पूरी तरह आराम कर रहा होता है, लेकिन असल में नींद के समय भी दिल और दिमाग लगातार काम कर रहे होते हैं। नींद के दौरान ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सामान्य से थोड़ा धीमा जरूर हो जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह हार्ट के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि स्लीप एपनिया, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और तनाव जैसी समस्याएं रात के वक्त दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं जिससे नींद में अचानक हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

नींद में हार्ट अटैक का खतरा किन वजहों से बढ़ता है?

1. स्लीप एपनिया:

इसमें व्यक्ति की सांस नींद में कई बार रुक जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यह स्थिति हार्ट पर दबाव डालती है और रात के समय अचानक कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकती है।

2. हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल:

अगर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता या आर्टरीज ब्लॉक हैं तो सोते समय हार्ट पर अधिक दबाव पड़ सकता है जिससे हार्ट फेलियर या अटैक का जोखिम बढ़ता है।

3. तनाव और नींद की कमी:

जो लोग रात को तनाव लेकर सोते हैं या प्रॉपर नींद नहीं लेते, उनकी नर्वस सिस्टम एक्टिविटी अनियंत्रित रहती है जो दिल पर बुरा असर डाल सकती है।

4. असंतुलित डाइट और स्मोकिंग:

फास्ट फूड, सैचुरेटेड फैट, शराब और सिगरेट का अधिक सेवन आर्टरीज को ब्लॉक करता है जिससे दिल को ऑक्सीजन मिलने में रुकावट आती है।

डीप ब्रीदिंग से कम करें हार्ट अटैक का खतरा

रात को सोने से पहले यदि आप कुछ मिनटों तक धीरे और गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें तो इससे शरीर और दिमाग को शांति मिलती है, हार्ट रेट नॉर्मल होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

कैसे करें ये एक्सरसाइज?

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक:

  • 4 सेकेंड तक गहरी सांस लें

  • 7 सेकेंड तक सांस रोकें

  • 8 सेकेंड तक धीरे-धीरे सांस छोड़ें

यह प्रक्रिया 5-10 बार दोहराएं, इससे नींद भी अच्छी आती है और हार्ट पर दबाव कम होता है।

डाइट में करें ये बदलाव, हार्ट रहेगा हेल्दी

डॉक्टर्स मानते हैं कि एक संतुलित और हेल्दी डाइट हार्ट के लिए सबसे बड़ी दवा है। आइए जानते हैं कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स:

  • रेनबो डाइट अपनाएं: हर दिन अलग-अलग रंग की सब्जियां और फल खाएं

  • सैचुरेटेड फैट और नमक कम करें

  • ब्राउन राइस और ओट्स का उपयोग करें

  • नट्स, सीड्स, सालमन जैसी गुड फैट्स वाली चीजें शामिल करें

  • फ्राइड फूड और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाएं

हार्ट को हेल्दी रखने के 5 आसान उपाय

1. रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें:

वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग या योग आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

2. स्ट्रेस कंट्रोल करें:

ध्यान (Meditation), प्राणायाम और 7-8 घंटे की अच्छी नींद तनाव को कम करते हैं।

3. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें:

दोनों ही स्थितियां हार्ट अटैक के बड़े कारणों में से हैं। नियमित जांच जरूरी है।

4. स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाएं:

इन दोनों आदतों से दिल की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं जिससे अटैक का खतरा बढ़ता है।

5. वजन को कंट्रोल में रखें:

ज्यादा वजन हार्ट पर एक्स्ट्रा लोड डालता है जिससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!