6 पत्नियों के लिए बनवाया 20 फीट लंबा पलंग, लाखों में कीमत... देखें वायरल तस्वीरें

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 09:32 PM

a 20 foot long bed was built for six wives worth lakhs  see viral photos

ब्राजील के साओ पाउलो में रहने वाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आर्थर ओ उर्सो अपनी अनोखी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी बहुपत्नी विवाह को लेकर चर्चा में रहने वाले आर्थर एक समय 9 पत्नियों के साथ एक ही घर...

नेशनल डेस्क : ब्राजील के साओ पाउलो में रहने वाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आर्थर ओ उर्सो अपनी अनोखी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी बहुपत्नी विवाह को लेकर चर्चा में रहने वाले आर्थर एक समय 9 पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते थे। हालांकि समय के साथ उनकी चार शादियां टूट गईं और बाद में उन्होंने दोबारा विवाह किया। फिलहाल उनकी 6 पत्नियां हैं।

सबके लिए एक ही बिस्तर का इंतजाम

अपनी सभी पत्नियों के साथ एक ही कमरे में सोने की व्यवस्था करने के लिए आर्थर ने एक बेहद विशाल पलंग तैयार करवाया। बताया जाता है कि इस खास ‘सुपर बेड’ पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए गए।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पलंग को बनाने में 15 महीने का समय लगा और 12 कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया। मजबूती के लिए इसमें लगभग 950 स्क्रू लगाए गए, ताकि एक साथ कई लोगों का वजन सहन किया जा सके।

PunjabKesari

साइज जानकर रह जाएंगे हैरान

आर्थर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में यह पलंग सामान्य बेड से कई गुना बड़ा नजर आता है। इसकी लंबाई करीब 20 फीट और चौड़ाई लगभग 7 फीट बताई जाती है। आकार इतना बड़ा है कि कमरे का अधिकांश हिस्सा इसी में घिर जाता है। आर्थर का कहना है कि पहले जगह की कमी के कारण असहजता होती थी, लेकिन अब सभी एक साथ आराम से सो पाते हैं। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था से आपसी तालमेल और रिश्तों में नजदीकी बढ़ी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arthur O Urso (@arthurourso)

कौन हैं आर्थर ओ उर्सो?

आर्थर ओ उर्सो ब्राजील के चर्चित इन्फ्लुएंसर हैं, जो ‘पॉलीअमरी’ लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी मौजूदा पत्नियों में लुआना काजाकी, एमेली सूजा, वाल्किरिया सैंटोस, ओलिंडा मारिया, डामियाना और अमांडा अल्बुकर्क शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!