Edited By Radhika,Updated: 11 Feb, 2026 01:32 PM

लोकसभा में आज बजट पर होने वाली चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी ने स्पीच से की। राहुल गांधी ने अपनी स्पीच की शुरुआत करते हुए मार्शल आर्ट के दांव-पेंच के बारे में बात की। राहुल बोले कि लोगों का कहना है कि आज का दौर AI का है, लेकिन इससे एक खतरनाक दुनिया...
Parliament Budget Session: लोकसभा में आज बजट पर होने वाली चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी ने स्पीच से की। राहुल गांधी ने अपनी स्पीच की शुरुआत करते हुए मार्शल आर्ट के दांव-पेंच के बारे में बात की। राहुल बोले कि लोगों का कहना है कि आज का दौर AI का है, इसकी एक झलक गाजा और इजरायल संघर्ष में देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुराने सिस्टम को चुनौती दी जा रही है।
राहुल गांधी बोले-
"आज के युग में डेटा सबसे बड़ी दौलत है और यह AI के लिए वैसे ही काम करता है जैसे इंजनों के लिए पेट्रोल। लेकिन दुख की बात है कि इस बजट में हमारे डेटा की सुरक्षा के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है।"
ट्रंप के साथ डील पर दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हालिया व्यापार समझौते पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि सरकार ने 'एक नौकर' की तरह डील की है। उन्होंने दावा किया कि अगर 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक सत्ता में होता और ट्रंप से नेगोशिएट करता, तो हमारी शर्तें अलग होतीं:
1. डेटा संप्रभुता: हम अमेरिका से कहते कि अगर आपको डॉलर का वर्चस्व बचाना है, तो भारतीय डेटा आपके लिए जरूरी है, लेकिन हमारे हित सर्वोपरि रहेंगे।
2. एनर्जी सिक्योरिटी: ऊर्जा सुरक्षा को लेकर हम बराबरी के स्तर पर बात करते।
3. कृषि और किसान: हम अपने किसानों के वोट बैंक और उनके हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते।
हथियार बन रहा है डॉलर और ऊर्जा
राहुल गांधी ने सदन में चिंता जताई कि अब केवल मिसाइलें ही युद्ध नहीं हैं। अब डॉलर और एनर्जी (ऊर्जा) का भी वेपनाइजेशन (हथियार की तरह उपयोग) हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के डेटा और उनकी मेहनत को अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है।