Edited By Radhika,Updated: 11 Feb, 2026 05:16 PM

थाईलैंड के सोंगख्ला प्रांत में बुधवार को एक स्कूल में घुसे बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी, जिससे कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हाट याई जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवक बंदूक लेकर एक स्कूल में दाखिल हो गया। आरोपी ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई और बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही थाईलैंड पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक हमले के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
थाईलैंड में बढ़ती बंदूक संस्कृति
थाईलैंड में गन कल्चर और बंदूकों का स्वामित्व कोई नई बात नहीं है। इससे पहले साल 2022 में भी एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने एक नर्सरी में अंधाधुंध गोलीबारी और चाकू से हमला कर 36 लोगों की जान ले ली थी, जिनमें 22 मासूम बच्चे शामिल थे। ताजा घटना ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा और गन कंट्रोल कानूनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।