कोलकाता: नया बाजार में आग लगने से कई दुकानें खाक

Edited By Updated: 20 May, 2022 05:39 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 20 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मध्य कोलकाता स्थित नया बाजार में शुक्रवार तड़के आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होने बताया कि तड़के करीब तीन बजे दुकानों में आग लगी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पांच दमकल वाहनों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने कहा, '' ऐसा जान पड़ता है कि एक कपड़े की दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद आग ने आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। फोरेंसिक जांच के बाद आग लगने के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।''
उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित दुकानें इमारत के भूतल पर थी जबकि पहली मंजिल पर कुछ परिवार रह रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने पूरी इमारत को खाली करा लिया था।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!