Edited By Tanuja,Updated: 27 Sep, 2026 11:36 AM

कनाडा के मॉन्ट्रियल के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में परेशानी आने की बात सामने आई है। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस ने मृतकों की पहचान...
Toronto: कनाडा में मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्यूबेक प्रांतीय पुलिस की प्रवक्ता ऑड्रे-ऐन बिलोडो ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कथित तौर पर कुछ दिक्कत आई थी, जिसके बाद वह मॉन्ट्रियल से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित सैंट-ब्रिजिड-डी'इबेरविल नगरपालिका क्षेत्र में दोपहर करीब ढाई बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बिलोडो ने बताया कि दमकलकर्मियों ने दुर्घटना के बाद लगी आग को एक घंटे के भीतर बुझा दिया था लेकिन तब तक हेलीकॉप्टर सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। प्रांतीय पुलिस ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारण की अभी जानकारी नहीं दी है। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हेलीकॉप्टर निजी था। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटनास्थल पर जांचकर्ताओं को भेजा है।