Edited By ,Updated: 25 Oct, 2016 07:42 PM
बच्चों को क्रीम से बनी हर डिश बहुत पसंद आती हैं...
बच्चों को क्रीम से बनी हर डिश बहुत पसंद आती हैं। एेसी ही डिश आज हम आपको बताने जा रहे है। आइए जाने फल क्रीम बनाने की रेसिपी...
सामग्री
क्रीम-400 ग्राम
चीनी-100 ग्राम
एप्पल-100 ग्राम
अनार- 50 ग्राम
पपीता- 50 ग्राम
पीच- 50 ग्राम
अनानास - 50 ग्राम
बादाम- 35 ग्राम
विधि
1.मिश्रण के लिए एक कटोरा लें उसमें 400 ग्राम क्रीम, 100 ग्राम चीनी लें, दोनों के मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।
2.100 सेब,50 ग्राम अनार, पपीता 50 ग्राम, 50 ग्राम आडू, 50 ग्राम अनानास 35 ग्राम बादाम को क्रीम के साथ अच्छे से मिलांए।
3. 30 मिनट तक ठंडा करें।
4. अब तैयार मिश्रण में चेरी और पिस्ता डालें।
5. तैयार ठंडी फ्रूट क्रीम को परोसें और आनंद लें।