Sizzling ब्राउनी विद वेनिला आइस क्रीम

Edited By Sonia Goswami,Updated: 08 Jul, 2018 12:47 PM

आज हम आपके लिए लाए हैं डबल मजा। जी हां ट्राई करें Sizzling ब्राउनी विद वेनिला आइस क्रीम।

आज हम आपके लिए लाए हैं डबल मजा। जी हां ट्राई करें Sizzling ब्राउनी विद वेनिला आइस क्रीम।  

सामग्री
पानी - 550 मिलीलीटर
डार्क चॉकलेट - 200 ग्राम
मक्खन - 200 ग्राम
मैदा- 300 ग्राम
ब्राऊन शुगर - 150 ग्राम
कोको पाऊडर - 25 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
वैनिला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच
दूध - 220 मिलीलीटर
अखरोट
वनीला आइसक्रीम
चॉकलेट सॉस

तैयारी
1. एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी डालकर इसके ऊपर एक कटोरा रखें।
2. अब उसमें 200 ग्राम डार्क चॉकलेट और 200 ग्राम मक्खन डालें।
3. जब दोनों चीजें पिघल जाएं तो उन्हें गैस से हटा दें।
4. इसके बाद 300 ग्राम मैदा, 150 ग्राम ब्राऊन शुगर, 25 ग्राम कोको पाऊडर, 1 चम्मच बेकिंग पाऊडर, 1 चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट तथा 220 मिलीलीटर दूध डालकर मिलाएं।
5. इस मिश्रण को बेकिंग डिश में डाले और सामान रूप से फैलाएं।
6. इसके ऊपर अखरोट डालें।
7. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस / 350 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 30 मिनट के लिए सेंक लें।
8. इसे ओवन से हटा दें और ब्राउनी को स्लाइस में काट दें।
9. अब ब्राउनी को गर्म पलेट के केंद्र में रखें।
10. इसके ऊपर 1 वेनिला आईसक्रीम स्कूप रखें।
11. चॉकलेट सॉस डालें और सर्व करें।
 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!