Edited By ,Updated: 30 Aug, 2015 01:59 PM
रिलायंस कैपीटल ने अपने 1.30 करोड़ यानी 5.14 प्रतिशत शेयर एक्सिस ट्रस्टी सर्विसिज के पास गिरवरी रखे हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस कैपीटल ने अपने 1.30 करोड़ यानी 5.14 प्रतिशत शेयर एक्सिस ट्रस्टी सर्विसिज के पास गिरवरी रखे हैं। रिलायंस कैपीटल ने बंबई शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि उसके एक्सिस ट्रस्टी सर्विसिज के पास गिरवी शेयरों की कुल संख्या 22.56 प्रतिशत हो गई है।
दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस कैपीटल ने एक्सिस ट्रस्टी के पास 26 अगस्त को 1.30 करोड़ शेयर यानी 5.14 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी है। मौजूदा शेयर मूल्य पर गिरवी रखे शेयरों का मूल्य 400 करोड़ रुपए बैठता है। रिलायंस कैपीटल के पहले ही 4.40 करोड़ शेयर यानी 17.42 प्रतिशत इक्विटी एक्सिस ट्रस्टी सर्विसिज के पास गिरवी हैं।