फायर स्टेशन में धूल फांक रहे नए खरीदे मोटरसाइकिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 04:42 PM

newly purchased motorcycle dust dump at fire station

नगर निगम ने कुछ दिन पूर्व अग्निशमन व एमरजैंसी विभाग के लिए 8 लाख रुपए खर्च कर 8 बुलेट मोटरसाइकिल खरीदे पर आज तक इनका तकनीकी निरीक्षणनहीं किया गया। इसके कारण यह सैक्टर-17 के फायर स्टेशन में धूल फांक रहे हैं।

चंडीगढ़, (राय) : नगर निगम ने कुछ दिन पूर्व अग्निशमन व एमरजैंसी विभाग के लिए 8 लाख रुपए खर्च कर 8 बुलेट मोटरसाइकिल खरीदे पर आज तक इनका तकनीकी निरीक्षणनहीं किया गया। इसके कारण यह सैक्टर-17 के फायर स्टेशन में धूल फांक रहे हैं। बताया जाता है कि 8 लाख में खरीदे गए इन मोटरसाइकिलों पर  लगभग 545 लाख के अग्निशमन उपकरण भी लगे हैं। यह लाल रंग के बुलेट मोटर साइकिल को शहर के अनेक भागों की संकीर्ण गलियों व भीड़भाड़ वाली गलियों को देखते हुए खरीदा गया था। इन्हें खरीदने से पहले तर्क दिया गया था कि शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम के कारण कई बार बड़े वाहन मौके पर समय पर नहीं पहुंच पाते अत: दो पहिया वाहन अधिक सुविधाजनक हो सकते हैं। निगम के कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल गर्ग ने का कहना था कि वह सप्ताह के अंत में तकनीकी निरीक्षण करावाएंगे और जल्द ही इन्हें विभाग की सेवा में शामिल कर लिया जाएगा। 

यह मोटरसाइकिल उन्नत अग्निशामक प्रौद्योगिकी (एफटी) से सुसज्जित हैं। इनमें बाइक के दोनों किनारों पर 10 लीटर पानी जमा करने के गैलन, पानी छोडऩे वाली बंदूक व एक ऑक्सीजन सिलैंडर होता है। इस सिलैंडर के माध्यम से पानी छोडऩे के लिए दबाव बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त इनमें  750 एम.एल. फोम  मशीन भी प्रत्येक बाइक उपलब्ध है। वर्ष 2015 में अग्निशमन विभाग के मनीमाजरा में शांति नगर की संकीर्ण गलियों में देर से पहुंचने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके कारण एक 10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की मौत भी हो गई थी। देर रात तक पहुंचने के लिए गंभीर आलोचना का सामना किया, जिसके चलते मौत हो गई। उस समय तंग गलियों व ट्रैफिक से निकलने के लिए मोटरसाइकिलों की आवश्यकता महसूस की गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!