Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 06:57 PM
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में अक्टूबर के महीने में यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी|
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में अक्टूबर के महीने में यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी| स्टेशन का प्लेटफाॅर्म नंबर-1 अक्टूबर से 36 दिन के लिए बंद रहेगा।
ट्रैक खराब होने की वजह से इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है| इससे शताब्दी सहित प्लेटफाॅर्म नंबर-1 से चलने वाली 15 गाड़ियां अन्य प्लेटफाॅर्म से चलाने के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा। अभी सुबह और शाम को जाने और आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर-1 पर ही आती हैं। सिर्फ चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ही प्लेटफाॅर्म नंबर 3 से रवाना होती है।
बन रही नया वॉशेबल एप्रन बनाने की योजना :
प्लेटफाॅर्म नंबर-1 का वाॅशेबल काफी पुराना हो चुका है, इसके चलते ट्रैक पर लगे स्लीपर धंसने शुरू हो गए हैं। इसलिए इसे डिवीजन नया वॉशेबल एप्रन बनाने की योजना बना रहा है। इससे पहले प्लेटफाॅर्म नंबर-1 का वाॅशेबल एप्रन 1998 में बना था।
ट्रैक की हालत खराब होने से घटी रफ्तार :
इस प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों का फुट फाॅल बढ़ने से ट्रैक पर क्रेक पड़ गया और स्लीपर में पानी भरना शुरू हो गया है। इसी के चलते जहां दो साल पहले ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती थीं। वहीं बीच में यह रफ्तार 15 कर दी गई थी और अब यह रफ्तार मात्र 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है। इसीलिए इसको बनाने की योजना चल रही है|