भविष्यफल: तुला में बना बुधादित्य योग, जो देंगे सिद्धियों का वरदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 11:00 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दी॰ 25.10.17 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 12:00 से दिन 01:30 तक। आज का विशेष उपाय: रिद्धी सिद्धि की प्राप्ति के लिए

आज का शुभाशुभ: बुधवार दी॰ 25.10.17 चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 12:00 से दिन 01:30 तक।

 

आज का विशेष उपाय: रिद्धी सिद्धि की प्राप्ति के लिए गणेश मंदिर में पताका चढ़ाएं।

 

आज का महामंत्र: ॥ ॐ बुं बुधाय बुद्धिमते नमः ॥ इससे मंत्र से मंदबुद्धियों को बुद्धि प्रदान होती है।

    
मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।

 

वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोचविचार कर इन्वैस्टमैंट करें। किए हुए निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

 

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

 

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। व्यापारियों व प्रोफैशनल्स को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 

 

सिंह: उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क संपन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाएं। स्थिति का धैर्य से सामना करें।

 

कन्या: समस्या समाधान हेतु परिचित का सहयोग लेंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।

 

तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीजों हेतु इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने व आलोचना के योग हैं।

 

वृश्चिक: बिजनैस व संबंधियों से लाभ होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

 

धनु: बिजनैस डील्स असफल रहेंगी। पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। पैंडिंग काम पूरे होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें।

 

मकर: नई व्यावसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य से में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 


कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।


मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। रोमांस क्षेत्र प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!