अपनी किस्मत और भविष्य का राज जानने के लिए पढ़ें, राशिफल

Edited By ,Updated: 03 Apr, 2017 02:28 PM

daily rashifal horoscope news

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सुख-समृद्धि हेतु

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति  सुख-समृद्धि हेतु कंजको को खीर खिलाएं।

 

मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस का माहौल रह सकता है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: प्रोफैशनल मामले में सावधानी रखें। नुकसान से बचेंगे। इन्वैस्टमैंट से लाभ होगा। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: ईमेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। बिजनैस में नई तकनीक से लाभ मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: सामाजिक प्रभाव व प्रसिद्धि बढ़ेगी। रिस्क वाला कदम उठाने से बचें। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं। विरोधी फिलहाल दबे रहेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: नए आइडियाज को लेकर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों से फायदा होगा। पारिवारिक बहसबाजी होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: समझदारी से प्रोफैशन में फायदा होगा। पुराने समय से चली आ रही टैंशन कम होगी। आपकी मदद करने हेतु लोग आगे आएंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: फोन से खुशखबरी मिलेगी। सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। प्रॉजैक्ट से अड़चन मिटेगी। हैल्थ पर ध्यान दें। रोमांस हेतु अच्छा समय है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता खत्म होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: समय का सदुपयोग करें। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र हेतु भागदौड़ रहेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: किसी से अनबन हो सकती है। कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनैस में मुनाफा होगा। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: सौदे संबंधित टैंशन खत्म होगी। बढ़ते खर्च काबू में आएंगे। कोई बड़ी डील फाइनलाइज़ होगी। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: बिज़नैस मंदा रहेगा। कोशिश जारी रखने से अटके हुए काम बनेंगे। सतर्क होकर काम में जुटे रहें। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!