Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 01:07 PM
रोजमर्रा के जीवन में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं, जो रूटीन का हिस्सा होते हैं। क्या आप जानते हैं ये दैनिक काम कहीं न कहीं आपको अशुभ प्रभाव देते हैं।
रोजमर्रा के जीवन में बहुत सारे काम ऐसे होते हैं, जो रूटीन का हिस्सा होते हैं। क्या आप जानते हैं ये दैनिक काम कहीं न कहीं आपको अशुभ प्रभाव देते हैं। जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आईए जानें कैसे-
घर की छत पर अनाज अथवा बिस्तर को धूप दिखा सकते हैं लेकिन उन्हें वहां छोड़ें नहीं। जो व्यक्ति ऐसा करते हैं, उनके ससुराल पक्ष से संबंध कभी भी मधुर नहीं हो पाते।
अपने अच्छे मित्रों को खाना नहीं चाहते तो फल खाने के बाद उनके छिलके घर से बाहर फैंके। घर के कूड़ेदान में उन्हें कभी नहीं फेंके।
स्नान के बाद हमेशा सूखे तौलिए का प्रयोग करें। गीला तौलिया यूज करने से आपके बच्चे निष्ठुर तो होंगे ही साथ में उनका व्यवहार भी रूखा हो जाएगा। घर-परिवार से फासले भी बनने लगेंगे।
जब भी घर से बाहर जाएं सारा परिवार एक साथ न निकल कर जाएं। आगे-पीछे जाएंगे तो समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आलस्य से दूर रहें, आलसी मनुष्य का जीवन अंधकार से घिरा रहता है। वह जीवन में कभी भी सफलता के श्रितिज पर नहीं पहुंच सकता।
अपनी मृत्यु को हमेशा याद रखें, कालपुरुष से बचना चाहते हैं तो हरिभजन, सदकर्म व सिमरण करके भवसागर से पार उतर जाएं।
महिलाएं घर की संपत्ति अर्थात लक्ष्मी का रूप होती हैं। जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता मां लक्ष्मी उस घर से अपना नाता तोड़ लेती हैं।
ऊंघना अच्छी आदत नहीं है। जो व्यक्ति हर समय ऊंघता रहता है उसे देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती।