होलिका दहन की रात राशि के अनुसार अग्नि में दें अाहुति, संकटों को होगा नाश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 01:53 PM

holika dehan upay according to zodian signs

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रहों का प्रभाव होता है, जिससे उस पर साकरात्मक व नकारात्मक असर होता है। इसके अलावा कई बार कुंडली में चल रहे कुछ ग्रह दोषों के वजह से कई बार व्यक्ति का भाग्य भी उसका साथ छोड़ देता है।

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कुछ ग्रहों का प्रभाव होता है, जिससे उस पर साकरात्मक व नकारात्मक असर होता है। इसके अलावा कई बार कुंडली में चल रहे कुछ ग्रह दोषों के वजह से कई बार व्यक्ति का भाग्य भी उसका साथ छोड़ देता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो इन ग्रहों दोषों से बचा जा सकता है। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती सिर्फ कुछ आसान से उपाय करने होते हैं। 


तो आईए आज हम आपको होलिका दहन के मौके पर कुछ एेसे उपाय बताएं, जिन्हें होलिका दहन वाली रात करने से समस्त सकटों का नाश होता है और कई तरह के लाभ होते हैं। 

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
इस राशि के लोगों के होलिका दहन के समय मसूर की दाल की आहुति देनी चाहिए। 


वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष जातक के लोगों को होली की अग्नि में चीनी (शक्कर) चढ़ानी चाहिए।


मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
इस राशि के लोगों को होलिका दहन के समय हरे मूंग की आहुति देने से अनेकों प्रकार के शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 


कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस जातक के लोग अपनी समस्याओं के निवारण हेतु होली की अग्नि में कर्पूर डालें।


सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह जातक के लोगों के लिए गुड़ की आहुति देना अच्छा रहेगा।


कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोग होली दहन में हरे मूंग डालें।


तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालें जातकों को भी होली में कर्पूर चढ़ानी चाहिए।


वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोग होलिका दहन के समय गुड़ की आहुत‍ि देना शुभ रहेगा।


धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जिनकी राशि धनु है, वे लोग होली में खड़ी हल्दी की आहुति दें।


मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोगों को होली में काले तिल की आहुति देनी चाहिए।


कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के लोग होलिका दहन के समय थोड़ा सा सरसों का तेल चढ़ाएं।


मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन जातक के लोगों को होली में चने की दाल चढ़ानी चाहिए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!