भविष्यफल: मंगल का मूल नक्षत्र में वास, मंगलवार को बनाएगा खास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 08:03 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 20.03.18 चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक। आज का विशेष उपाय: अमंगल से मुक्ति हेतु हनुमान जी पर नीले फूल चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 20.03.18 चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का विशेष उपाय: अमंगल से मुक्ति हेतु हनुमान जी पर नीले फूल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय सर्वकष्टनिवारकाय नमः ॥ इस मंगल मंत्र से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।


मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रेपुटेशन बिगड़ सकती है।


वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।  


मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नेगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाजी से बचें।


कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। 


सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताशा आएगी। कर्मठता सफलता कि कुंजी है। 


कन्या: आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों कि पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे। पेट सम्बंधित पीडा़ होगी।


तुला: तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। आय साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


वृश्चिक: आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। दिन भर प्रसन्न रहेंगे। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के योग हैं। 


धनु: असमंजस वश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों संग मनमुटाव होगा। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।


मकर: पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें शारीरिक चोट लगने के योग हैं। स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।


कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
 

मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!