संडे का गुडलक: दत्तात्रेय जयंती पर मिलेगी परीक्षा में सफलता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 07:19 AM

रविवार दी॰ 03.12.17 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपलक्ष में भगवान दत्तात्रेय जयंती पर्व मनाया जाएगा। दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु व महेश का त्रिदेव स्वरूप माना गया है। दत्तात्रेय में ईश्वर व गुरु दोनों रूप समाहित हैं इसीलिए इन्हें परब्रह्ममूर्ति भी...

रविवार दि॰ 03.12.17 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवान दत्तात्रेय जयंती पर्व मनाया जाएगा। दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु व महेश का त्रिदेव स्वरूप माना गया है। दत्तात्रेय में ईश्वर व गुरु दोनों रूप समाहित हैं इसीलिए इन्हें परब्रह्ममूर्ति भी कहते हैं। इन्होंने पारद से व्योमयान उड्डयन की शक्ति ज्ञात की थी। त्रिमुखी व षडभुजाधारी दत्तात्रेय के पीछे एक गाय व आगे चार कुत्ते दर्शित किए जाते हैं। इनका जन्म त्रिदेवों की विचारधारा के विलय हेतु हुआ था। मार्कण्डेय पुराण, श्रीमद्भागवत व महाभारत के अनुसार परमेश्वर ने त्रिदेवियों का अहंकार नष्ट करने हेतु अपनी लीलानुसार त्रिदेवों ने साधु रूप में देवी अनुसूइया से निर्वस्त्र होकर भिक्षा देने को कहा। इस पर साधु रूप में त्रिदेव 6 मास के शिशु बन गए। तब अनुसूइया ने मां बनकर त्रिदेवों को स्तनपान कराया। त्रिदेवों ने देवी अनुसूइया को वर देकर उनके गर्भ से पुत्र रूप में जन्म लिया ब्रह्मा, विष्णु व महेश के त्रिदेव स्वरूप में दत्तात्रेय का जन्म हुआ। शिवपुत्र कार्तिकेय को विद्या, प्रह्लाद को योग व परशुराम को श्री-विद्या-मंत्र इन्हीं से प्राप्त हुआ। भगवान दत्तात्रेय के विशेष पूजन व उपाय से परीक्षा में सफलता मिलती है, दुर्घटना से बचाव होता है व शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।


पूजन विधि: संध्या के समय भगवान दत्तात्रेय का विधिवत पूजन करें। सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं, गुग्ल धूप करें, केसर का तिलक लगाएं, लाल-पीले फूल चढ़ाएं। 4 मीठी रोटी व गुड़ चने का भोग लगाएं, दक्षिणा अर्पित करें। चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का यथासंभव जाप करें। जप पूरा होने के बाद 4 मीठी रोटी कुत्ते को डालें व गुड़ चना गाय को खिलाएं।


पूजन मुहूर्त: शाम 18:10 से रात 20:10 तक।

पूजन मंत्र: ॐ द्रां दत्तारे स्वाहा॥ 


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:50 से दिन 12:31 तक।
आज का अमृत काल: प्रातः 07:14 से प्रातः 08:39 तक।
आज का राहु काल: शाम 16:02 से शाम 17:19 तक। 
आज का गुलिक काल: दिन 14:45 से शाम 16:02 तक। 
आज का यमगंड काल: दिन 12:10 से दिन 13:28 तक। 


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


वर्जित मुहूर्त: आज स्वर्ग वासिनी भद्रा सूर्योदय से लेकर प्रातः 11:08 तक रहेगी। जिसमे शुभ कार्य वर्जित हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
रक्त वर्ण ।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ झं द्रां विपुलमुर्तेये नम: स्वाहा॥
आज का गुडलक टाइम: दिन 13:30 से दिन 14:30 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: परीक्षा में सफलता हेतु पानी भरी तांबे की थाली में दिया जलाकर दत्तात्रेय को अर्पित करें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: दुर्घटना से बचाव हेतु काले कपड़े में बंधा सूखा नारियल दत्तात्रेय को अर्पित करें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: शत्रुओं से छुटकारे हेतु पान के 11 पत्तों पर 5-5 लौंग इलायची रखकर दत्तात्रेय को अर्पित करें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!