AAP पर मंडरा रहा ‘गिरफ्तारी’ संकट, 10 वें नंबर पर रहे नरेश यादव

Edited By ,Updated: 24 Jul, 2016 10:12 PM

aap threatening to arrest crisis are 10th naresh yadav

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर लगातार संकट बढ़ता जा रहा है। हमेशा से विवादों और संकट के साये में रहने वाले अरविंद केजरीवाल की सियासत फीकी पड़ती...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री पर लगातार संकट बढ़ता जा रहा है। हमेशा से विवादों और संकट के साये में रहने वाले अरविंद केजरीवाल की सियासत फीकी पड़ती जा रही है। रविवार को मात्र 24 घंटों में आप सुप्रीमो केजरीवाल को दो विधायक अमनतुल्ला और नरेश यादव को रविवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरेश यादव और अमानतुल्ला की गिरफ्तारी के साथ अब तक आप के 10 विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं।

ये हैं वो 10 विधायक
1. जितेंद्र सिंह तोमर
जून 2015 त्रिनगर के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री का आरोप में गिरफ्तार किया था।
2. मनोज कुमार
जुलाई 2015 कोंडली के विधायक मनोज कुमार को जमीन के फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया था।
3. कमांडो सुरेंद्र सिंह
अगस्त 2015 में दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को दलित कर्मचारी से मारपीट के  आरोप में गिरफ्तार किया था।
4. सोमनाथ भारती 
सितंबर 2015 मालवीय नगर विधायक सोमनाथ भारती को घरेलु हिंसा, हत्या का कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
5. अखिलेश त्रिपाठी
नवंबर 2015 मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दंगा फैलाने का आरोप में गिरफ्तार किया था।
6. महिंदर यादव
जनवरी 2016 में विकासपुरी विधायक महिंदर यादव को दंगा फैलाने और शांतिभंग करने का आरोप में गिरफ्तार किया।
7. जगदीप सिंह
मई 2016 में हरिनगर से विधायक जगदीप सिंह को जमीन विवाद में मारपीट का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
8. दिनेश मोहनिया
जून 2016 में संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
9. अमानतुल्ला 
दिल्ली के ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला को महिला के साथ बदसलुकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
10. नरेश यादव 
पंजाब के मालेरकोटला में हिंसा भड़काने के मामले में महारौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को पंजाब पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। धर्मग्रंथ के साथ बेअदबी के मामले में कोर्ट ने जारी किया था नोटिस।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!