नायडू बोले-अमित शाह नहीं होंगे गुजरात के CM, बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष

Edited By Updated: 03 Aug, 2016 12:54 PM

bjp parliamentary board meeting

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे की पेशकश को स्वीकार कर लिया है तथा नितिन गडकरी और सरोज पाण्डेय को गुजरात का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जो अहमदाबाद जा कर नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायकों से विचार-विमर्श...

नई दिल्ली: भाजपा के संसदीय बोर्ड ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे की पेशकश को स्वीकार कर लिया है तथा नितिन गडकरी और सरोज पाण्डेय को गुजरात का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जो अहमदाबाद जा कर नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायकों से विचार-विमर्श करेंगे। पटेल की इस्तीफे की पेशकश के मुद्दे पर फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री निवास पर आज सुबह भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में यहाँ हुई बैठक में उनके इस्तीफे को मंजूर किया गया। क

रीब एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं को बताया कि संसदीय बोर्ड ने पटेल की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। वह आज राजभवन में राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने आनंदीबेन का पार्टी अध्यक्ष को भेजे उस पत्र पर विचार किया, जिसमें उन्होंने बढ़ती उम्र का हवाला देकर पदमुक्त करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने उनकी इच्छा को स्वीकार कर लिया और यह फैसला किया गया कि वह आज राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगी।

नायडू ने बताया कि इसके बाद राज्य में विधायक दल नए नेता का चुनाव करेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर  नायडू ने कहा कि ऐसा कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। पार्टी चाहती है कि शाह राष्ट्रीय राजनीति में ही पार्टी का नेतृत्व करें। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री विधायकों के बीच से ही चुना जाएगा। ससंदीय बोर्ड की बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!