अमित शाह का बड़ा ऐलान-  TMC से पाई पाई वसूल करेगी BJP

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 05:24 PM

bjp will recover every penny from trinamool shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संकल्प जताया कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस द्वारा ''भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल करेगी।'' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो दशकों तक सत्ता में रहने के बाद...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संकल्प जताया कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस द्वारा ''भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल करेगी।'' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो दशकों तक सत्ता में रहने के बाद भी भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सत्ता से जाना ''निश्चित'' है, लेकिन इस प्रक्रिया को शुरू करने का काम राज्य के उत्तरी क्षेत्रों से शुरू होगा।

PunjabKesari

शाह ने कहा, ''मोदी ने गुजरात पर 12 साल शासन किया और केंद्र में भी पिछले 12 साल से नेतृत्व कर रहे हैं; फिर भी उनके खिलाफ एक पैसे तक का किसी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।'' शाह ने रैली में कहा,''बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाएं और तृणमूल नेताओं द्वारा लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे को ब्याज समेत वसूला जाएगा।'' केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने के बाद तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने 'शिक्षक भर्ती घोटाले में 300 करोड़ रुपये हड़पे' और उत्तर बंगाल के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत बाढ़ राहत कोष से '100 करोड़ रुपये चुराए।

PunjabKesari

शाह ने कहा, ''उत्तर बंगाल तीन 'टी' के लिए जाना जाता है-टी (चाय), टिंबर (लकड़ी) और टूरिज्म (पर्यटन)। लेकिन ममता बनर्जी ने इसमें एक चौथा 'टी' जोड़ दिया है-भाजपा कार्यकर्ताओं के टीअर्स (आंसू), जिन्होंने तृणमूल के गुंडों के हाथों असहनीय पीड़ा झेली है।'' उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकार तृणमूल के गुंडों को खोजने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का अपना काम पूरा करेगी। उत्तर बंगाल केंद्रित कई विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी चाय बागान श्रमिकों को भूमि स्वामित्व प्रदान करेगी, जिससे वे भूखंडों के मालिक बन जाएंगे। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी इन योजनाओं का वादा किया है। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!