Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 05:49 PM
मोदी सरकार अब कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में है। राजधानी के पॉश लुटियंस जोन्स में कांग्रेस को आवंटित 4 में से 3 बंगले सरकार जल्द ही छीन सकती है। इसके लिए सरकार ने 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय को खाली करने के लिए कांग्रेस को अक्टूबर तक का...
नेशनल डेस्क: मोदी सरकार अब कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में है। राजधानी के पॉश लुटियंस जोन्स में कांग्रेस को आवंटित 4 में से 3 बंगले सरकार जल्द ही छीन सकती है। इसके लिए सरकार ने 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय को खाली करने के लिए कांग्रेस को अक्टूबर तक का समय दिया है।
कांग्रेस को पहले भी भेजा जा चुका है नोटिस
सूत्रों के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने कैबिनेट कमेटी ऑन अकॉमडेशन (CCA) के पास एक नोट भेजकर कांग्रेस को तुरंत तीन प्रॉपर्टीज- 24 अकबर रोड जिसमें सेवा दल का कार्यालय है, 5 रायसीना रोड जिसमें इंडियन यूथ कांग्रेस का कार्यालय है और CII/109 चाणक्यपुरी से हटाने को कहा है। बता दें कि कांग्रेस को इससे पहले जनवरी 2015 में तत्कालीन अर्बन डवलपमेंट मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डॉयरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स ने लुटियंस जोन की इन चार प्रॉपर्टी का अलॉटमेंट रद्द करने का नोटिस भेजा था।
एक ऑफिस के लिए ही मिली अनुमति
नियमों के अनुसार एक पार्टी को अपने कार्यालय के निर्माण के लिए तीन साल का समय दिया जाता है। इसके बाद इमारत को खाली करना होता है। कांग्रेस को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए साल 2010 में 9-ए राउस एवेन्यू में जमीन आवंटित की गई थी। राउज एवेन्यू में कांग्रेस के मुख्यालय के लिए बिल्डिंग प्लान को अनुमति नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने दोबारा सभी चार बंगलों की लीज बढ़ाने की मांग की है लेकिन सिर्फ 24 अकबर रोड के ऑफिस के लिए यह अनुमति दी जाएगी।