एनडी तिवारी नहीं, बेटा रोहित हुआ भाजपा में शामिल

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 09:45 AM

nd tiwari   s son rohit has join bjp

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करके राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करके राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया। तिवारी एवं उनके पुत्र ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर उनसे मुलाकात की। एन.डी. तिवारी अभी तकनीकी रूप से भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं मगर उन्होंने पार्टी को अपना समर्थन दिया है। रोहित शेखर ने शाह को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

तिवारी उत्तर प्रदेश के 4 बार और उत्तराखंड के 1 बार मुख्यमंत्री, केन्द्र सरकार में संचार सहित विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उन्हें ब्राह्मण नेता के रूप में जाना जाता है। तिवारी की समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजदीकियों को देखते हुए उनके बेटे के भाजपा में शामिल होने के फैसले को आश्चर्य से देखा जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!