शिवपाल का अखिलेश पर हमला:जिसे बिना मेहनत के सब मिल जाता है, वह उसका दुरुपयोग करता है

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2017 07:31 PM

shivpal attacks akhilesh

समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने परोक्ष रूप से सूबे के पूर्व मुयमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए...

इटावा: समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने परोक्ष रूप से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा जिसे बिना मेहनत के सब मिल जाता है वह उसका दुरुपयोग करने लगता है। सपा संरक्षक एवं संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में त्रिवेणी ग्लोबल एकेडमी के उदघाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला।

अखिलेश पर कसा तंज
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, जिसे बिना मेहनत के सब मिल जाता है वह उसका दुरुपयोग करने लगता है। शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो बड़ों की इज्जत नहीं करते वे कभी तरक्की नहीं कर पाते। मुलायम और शिवपाल के ताजा बयानों से एक बात तो साफ है कि सपा में जारी गृहयुद्ध की चिंगारी अभी ठंडी नही हुई है। यादव ने कहा कि वे नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ हैं। नेता जी लोगों से राय ले रहे हैं वे जो भी करेंगे हम उनके साथ हैं।

पार्टी की हार की समीक्षा चल रही है
सभा के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाव में उनके मन का दर्द भी झलका और उन्होंने कहा कि नई पीढी को पीडा नही देनी चाहिए। संस्कार भी कुछ होते हैं उस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा आगे बात करेंगे, समय पर बात करेंगे, समीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा,  मैं हमेशा नेताजी के साथ हूँ और रहूॅगा। जो लोग अपने माता-पिता का सम्मान  नहीं करते, वे कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं।

उन्होंने मुलायम सिंह के मैनपुरी में अखिलेश पर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पीड़ा नहीं देनी चाहिए। संस्कार और नैतिकता पर चलना चाहिए। यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोमती रिवर फ्रंट के काम की जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने नियम से काम किया है इसलिये उन्हें कोई चिंता नहीं है।

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पिछले एक अप्रैल को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उसने मुझे ही अपमानित किया। एक बाप के रूप में मैंने उसके लिए बहुत त्याग किया, लेकिन उसने अपमानित किया। जो बाप का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!