फेक निकला सर्बिया में ‘अगवा भारतीय’ का वीडियो, सुषमा स्वराज से मांगी थी मदद

Edited By ,Updated: 24 Mar, 2017 09:46 AM

sushma tries to help kidnapped man then finds video fake

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की मदद करने में एक पल नहीं लगाती हैं। अगर मामला उनके दायरे में हो तो कार्रवाई करने में ज्यादा समय नहीं लेती हैं।

नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लोगों की मदद करने में एक पल नहीं लगाती हैं। अगर मामला उनके दायरे में हो तो कार्रवाई करने में ज्यादा समय नहीं लेती हैं। उन्होंने अपने पद संभालने से लेकर अब तक काफी लोगों की मदद की है। गुरुवार को भी राजीव शर्मा नाम के शख्स ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से सर्बिया में फंसे अपने भाई के लिए मदद मांगी जिसे फिरौती के लिए किसी ने बंधक बना लिया था। ट्वीट के बाद सुषमा एक्शन में आ गई और राजीव के भाई को खोजने की कोशिशें की गईं औऱ विदेश मंत्री को इसमें सफलता भी हासिल हुई। सुषमा ने बाद में ट्वीट किया, "विनय महाजन को ढूंढ लिया गया है। वह सर्बियाई अफसरों के पास सेफ है।"


सुषमा ने लिखा, "मिस्टर लूथर, ये सब एक एजेंट के चलते हुए, जिसे वहां भेजा गया था। इस एजेंट को सजा मिलना चाहिए। साथ ही सुषमा ने एक और ट्वीट किया, "राजीव, मेरे पास सारे फैक्ट्स हैं। आपके भाई को किडनैप नहीं किया गया था।" "वीडियो फेक था। उसने खुद ही अपने को अगवा करवाया था।" इसके अलावा बहरीन में 500 इंडियन वर्कर्स को कम सैलरी मिलने पर सुषना ने ट्वीट किया, "बहरीन स्थित भारतीय एम्बैसी को इस बात की सूचना दे दी गई है। उनकी मदद की जाएगी।"  सर्बिया की पुलिस ने आपके भाई को रिहा कर दिया है। विनय 25 मार्च को लौट रहे हैं।''

 

 

यह था पूरा मामला
राजीव नाम के एक शख्स ने सुषमा को ट्वीट किया, "@SushmaSwaraj, प्लीज मेरे भाई की मदद कीजिए। वह बड़ी मुसीबत में है। उसे सर्बिया में किसी ने किडनैप कर लिया है। उसे फिरौती देने के लिए कहा है। नहीं तो वे उसे मार देंगे।" इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी भेजा गया था। जिसमें एक शख्स बिना शर्ट के दिखाई दे रहा था। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसे बुरी तरह से पीटा जा रहा था। हालांकि वीडियो में पीटने वाले नजर नहीं आ रहे थे।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!