गिरिराज ने कहा- DSP मुर्दाबाद के लगाओ नारे, तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर CM पर कसा तंज
Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 05:25 PM
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने समर्थकों को डीएसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने को कह रहें...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने समर्थकों को डीएसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने को कह रहें हैं।
तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गिरिराज सिंह भीड़ को अपनी सरकार के खिलाफ ही भड़का रहें हैं। वह भीड़ को डीएसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने को कह रहें हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार गृह मंत्रालय संभालते हैं और गिरिराज सिंह खुलेआम मुख्यमंत्री के खिलाफ जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश बेबस हैं और भाजपा पूरी तरह से बिहार को बर्बाद करना चाहती है।