Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 09:23 PM
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी संघर्ष विराम उल्लंघन में मारे गए हवलदार नरेन्द्र सिंह को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रीनगर: कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी संघर्ष विराम उल्लंघन में मारे गए हवलदार नरेन्द्र सिंह को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 43 वर्षीय नरेन्द्र सिंह गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। सात अगस्त को पाकिस्तान ने बारामूला के उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की जिसमें हवलदार नरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।
उनकी पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पाकिस्तान ने 6 अगस्त को भी एलओसी के बाबा खोरी में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस वर्ष पाकिस्तान लगातार गोलीबारी करता आ रहा है। उसने आईबी और एलओसी पर लगातार गोलीबारी जारी रखी है।