Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 05:27 PM
कश्मीर के काजीगुंड इलाके में आज एक युवक की लाश बरामद हुई है। हैरानी की बात है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
श्रीनगर : कश्मीर के काजीगुंड इलाके में आज एक युवक की लाश बरामद हुई है। हैरानी की बात है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद मृतक युवक की पहचान हो गई है। युवक का नाम अमजद सम्याल है और वह राजौरी के थाना मंडी इलाके का रहने वाला है।
फिलहाल युवक की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमजद राजौरी से काजीगुंड क्यों आया था।