Boyfriend के साथ मिलकर दी पति को खौफनाक मौत

Edited By Updated: 24 Feb, 2015 11:07 AM

article

करीब एक महीना पहले शाहकोट के गांव बग्गा से मिले व्यक्ति की लाश का मामला सी.आई.ए. देहाती की पुलिस ने ...

जालंधर/ शाहकोट: करीब एक महीना पहले शाहकोट के गांव बग्गा से मिले व्यक्ति की लाश का मामला सी.आई.ए. देहाती की पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

उक्त लोगों ने कमलदीश को पेस्ट्री में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर उसका गला दबा दिया था। एस.एस.पी. देहाती जसप्रीत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले महीने 21 तारीख को कमलदीश सिंह उर्फ लड्डू नामक व्यक्ति की लाश शाहकोट के गांव बग्गा में सड़क किनारे पड़ी मिली थी।

बाद में पुलिस ने मृतक के भाई इंद्रजीत सिंह के बयानों पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। मामले की जांच कर रहे ए.डी.सी.पी. हरकोमलप्रीत सिंह खख ने गहराई से जांच में पाया कि मृतक की पत्नी के सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र जैमल मसीह निवासी गांव बग्गा शाहकोट के साथ नाजायज संबंध थे। 

इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। जांच में मृतक की पत्नी योईना ने बताया कि उसके सन्नी के साथ पिछले एक साल से नाजायज संबंध थे जिसका शक उसके पति को हो गया था तथा वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मरवाना चाहती थी।

योईना ने बताया कि सन्नी ने एक महीना पहले भी उसे जहर दिया कि वह खाने में अपने पति को मिलाकर दे दे पर वह दे न पाई तो पिछले महीने सुनील सन्नी उसके पति को घर से पैसे देने के बहाने बाहर ले गया जहां उसने उसे अपने छोटे हाथी में बिठाया और रास्ते में पेस्ट्री खिलाई जिसमें नशीली दवा मिलाई हुई थी।

पेस्ट्री खाते ही कमलदीश बेहोश हो गया। उसने गांव बग्गा में सड़क किनारे फैंक कर मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद सुनील उर्फ सन्नी व मृतक की पत्नी योईना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मफलर व छोटा हाथी बरामद कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!