सुबह उठकर घर का दरवाजा खोलें और जानें क्या होगा आपके साथ

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2015 01:03 PM

article

रात्रि के उपरांत आगाज होता है सुंदर और हसीन सुबह का जिससे की नवीन दिन का आरंभ होता है। यदि दिन का आरंभ अच्छा हो तो सारा दिन अच्छा निकलता है। शास्त्रनुसार

रात्रि के उपरांत आगाज होता है सुंदर और हसीन सुबह का जिससे की नवीन दिन का आरंभ होता है। यदि दिन का आरंभ अच्छा हो तो सारा दिन अच्छा निकलता है। शास्त्रनुसार सुबह सवेरे किन्हीं विशेष चीजों का दर्शन हो जाए तो उस से आने वाला दिन कैसा गुजरेगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। 

सुबह उठकर घर का दरवाजा खोलें और जानें क्या होगा आपके साथ

* सोलह श्रृंगार किए हुए लाल कपड़ों में सुहागन महिला का दर्शन हो जाए तो बिगड़ता हुआ काम बन जाता है। सारा दिन अच्छा व्यतित होता है।

* वेदों का अथवा वेद पाठ करने वाले विद्वान का दर्शन हो जाए तो दिन अच्छा गुजरता है।

* वैसे तो गाय के सभी रूप शुभ हैं गाय दिखना या उसकी आवाज सुनना शुभ शगुन माना जाता है लेकिन काले रंग की गाय दिखे तो सर्वोत्तम है। इससे दिन भर उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।

* आग के दर्शन करने से दिन ऊर्जा से भरपूर गुजरता है। विशेष तौर पर यदि हवन के दर्शन हो जाएं तो मंगल ही मंगल होता है। 

सुबह उठकर घर का दरवाजा खोलते ही गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें

एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

इस मंत्र का जाप करते ही घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा का अंत हो जाएगा। कोई भी बुरी बला अथवा ऊपरी बाधा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!