सत्ता जाने से बौखलाए राहुल कर रहे सरकार पर हमले: गडकरी

Edited By ,Updated: 02 Jun, 2015 09:15 AM

article

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर राजग सरकार के हमले ‘‘बौखलाहट की वजह से’’ हैं।

हैदराबाद: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर राजग सरकार के हमले ‘‘बौखलाहट की वजह से’’ हैं।  


एक संवाददाता ने जब कहा कि राहुल किसानों के मुद्दे उठा रहे हैं, तो गडकरी ने कहा कि कुछ लोगों सत्ता का जाना, मंत्री पद, बंगले और (सरकारी) गाड़ियों का जाना पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘हताशा और बौखलाहट के चलते वे एेसे बयान दे रहे हैं। आपको उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको चाहिए कि आप उन्हें माफ कर दें।’’  


मंत्री ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हजारों किसानों ने आत्महत्या की और उन्होंने (पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने) किसानों का जीवन तबाह किया। गडकरी ने कहा ‘‘अब हमारे एक साल के शासन में वे हमसे सवाल कर रहे हैं। पिछले 60 साल के अपने शासन में उन्होंने किसानों के लिए क्या किया, इस सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं है।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!