अमित शाह, राजनाथ ने किया PM की किताब का लोकार्पण

Edited By Updated: 10 Aug, 2015 11:36 PM

article

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन पुस्तकों और उन पर लिखी एक किताब का आज यहां लोकार्पण किया गया। इनमें एक मोदी का कविता संग्रह है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन पुस्तकों और उन पर लिखी एक किताब का आज यहां लोकार्पण किया गया। इनमें एक मोदी का कविता संग्रह है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी की अंग्रेजी में दो पुस्तकों तथा हिन्दी में एक पुस्तक का लोकार्पण किया। 

इस समारोह की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इन पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। ‘सोशल हार्मनी’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक में मोदी के अंग्रेजी में लिखे गए लेख के अनुवाद हैं जबकि ‘ज्योतिर्पुंज’ पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारकों पर मोदी के संस्मरण हैं, जो अंग्रेजी में अनुदित किये गये हैं।
 
मोदी की तीसरी पुस्तक ‘साक्षी भाव’ हिन्दी में है। इसमें उनकी 16 लंबी कविताएं हैं। इनमें उन्होंने अपने मनोभाव व्यक्त किए हैं। शाह ने कहा कि मोदी ने 1986 में एक डायरी लिखी थी लेकिन बाद में इसके अधिकांश पेज उन्होंने फाड़कर जला दिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने करीब 100 पेज बचा लिए जिन्हें साक्षी भाव में समाहित किया गया है। समारोह में श्री मोदी की अंग्रेजी में लिखी गयी जीवनी का भी लोकार्पण होगा। ‘मोदी-कामन्स मैन पीएम’ नामक यह जीवनी पत्रकार किशोर मकवाना ने लिखी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!