मुसीबत में फंसे शिखर धवन, लग सकता है बैन

Edited By Updated: 09 Dec, 2015 03:59 PM

shikhar dhawan international cricket

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की..

दुबई: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की गई है।  मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में धवन की आफ स्पिन गेंदों की वैधता पर संदेह जताया गया है । 
 
आईसीसी ने मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि रिपोर्ट भारतीय टीम प्रबंधन को सौंप दी गई है ।  विज्ञप्ति में कहा गया कि धवन की गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा अब आईसीसी की प्रक्रिया के तहत होगी । उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट देना होगा और टेस्ट का नतीजा आने तक इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं ।
 
धवन ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में तीन ओवर फेंककर 9 रन दिए थे । वह चूंकि अनियमित आफ स्पिनर भी नहीं है तो इसका उन पर खास असर नहीं होगा क्योंकि भारतीय कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाज के तौर पर वैसे भी उनकी जरूरत नहीं है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!