क्रिकेटर युवराज सिंह की मां के घर हादसा, 8 वर्षीय मासूम की मौत

Edited By Updated: 21 Apr, 2016 02:07 AM

yuvraj singh

टीम इंडिया के धुआदार बल्लेबाज युवराज सिंह की मां के पंचकुला स्थित कोठी में हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई।

चंडीगढ़: टीम इंडिया के धुआदार बल्लेबाज युवराज सिंह की मां के पंचकुला स्थित कोठी में हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। 8 वर्षीय बच्चे पर कोठी का भारी भरकम गेट गिर गया, सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। कोठी क्रिकेटर युवराज सिंह की माता शबनम की बताई जा रही है। कोठी में पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था।
 
जानकारी के अनुसार कुलदीप अपने परिवार के साथ एमडीसी में झुग्गी में रहता था। उसका परिवार मजदूरी करता है। बुधवार को वह अपने मामा भैया लाल के साथ पावर हाउस के पीछे स्थित कोठी नंबर 18-सी में पानी लेने गया था। यह कोठी क्रिकेटर युवराज सिंह की माता शबनम की बताई गई है। कोठी में पिछले कई दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा है। जब भैया लाल पानी भर रहा था तो कुलदीप खेलते हुए कोठी के गेट के पास चला गया। कुलदीप ने खेलते हुए गेट को छेड़ दिया, जिससे गेट उसके ऊपर ही गिर गया।
 
गेट के नीचे आने से कुलदीप के सिर में गहरी चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल मनीमाजरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एमडीसी थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया की उन्हें रात करीब पौन 10 बजे जानकारी मिली थी। इसके बाद एएसआई कृष्ण कुमार को मौके पर भेजा गया। घटना की जांच चल रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!