Punjab सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 10:05 PM

earthquake tremors in punjab atmosphere of panic among the people

पंजाब में जालंधर सहित कई इलाकों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अचानक डर का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग सहम गए। हालांकि ये झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे और उनकी तीव्रता भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक आए इस कंपन ने...

पंजाब डैस्क : पंजाब में जालंधर सहित कई इलाकों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अचानक डर का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही लोग सहम गए। हालांकि ये झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे और उनकी तीव्रता भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक आए इस कंपन ने लोगों को कुछ समय के लिए दहशत में जरूर डाल दिया। कई इलाकों में लोगों ने बताया कि उन्हें जमीन हिलती हुई महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर बाहर निकलना ही सही समझा। रात 9.45 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

भूकंप की तीव्रता 5.3 सामने आई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। पता चला है कि अकेला पंजाब ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एन.सी.आर. में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 
  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!