नशा! नशा!! नशा!!! ‘कैसे बचेंगे देश के युवा’

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 03:24 AM

addiction addiction  addiction   how will the youth of the country survive

आज नशे का काला कारोबार अत्यंत लाभदायक बन जाने के कारण इसमें लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे देश के युवाओं का स्वास्थ्य तबाह हो रहा है। भारत में विभिन्न राज्यों में सीमा पार से भारी मात्रा में विभिन्न नशे बरामद हो रहे हैं जिनकी मात्र पिछले लगभग 2...

आज नशे का काला कारोबार अत्यंत लाभदायक बन जाने के कारण इसमें लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे देश के युवाओं का स्वास्थ्य तबाह हो रहा है। भारत में विभिन्न राज्यों में सीमा पार से भारी मात्रा में विभिन्न नशे बरामद हो रहे हैं जिनकी मात्र पिछले लगभग 2 सप्ताह की घटनाएं निम्न में दर्ज हैंं :

* 4 जून को ‘देवरिया’ (उत्तर प्रदेश) में अधिकारियों ने  406.8 किलो गांजा जब्त करके 4 तस्करों को गिरफ्तार किया।   
* 5 जून को ‘नागपुर’ (महाराष्ट्र) में ‘राजस्व गुप्तचर निदेशालय’ ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर एक ट्रक को रोक कर उसमें महाराष्ट्र से लाया जा रहा 2.61 करोड़ रुपए मूल्य का 522.55 किलो गांजा जब्त किया।
* 5 जून को ही ‘इम्फाल’ (मणिपुर) एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों की तलाशी के दौरान 4.1 किलो ब्राऊन शुगर बरामद की गई।
* 8 जून को ‘मोहाली’ (पंजाब) में ‘एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स’ ने 1.030 किलो हैरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा।
* 11 जून को ‘अमृतसर’ (पंजाब) पुलिस ने सीमा पार से नशा और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके 30 किलो से अधिक हैरोइन के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
* 11 जून को ही मणिपुर में विभिन्न स्थानों पर  9 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 5.55 करोड़ रुपए की हैरोइन जब्त की गई।

* 14 जून को ‘अमृतसर’ (पंजाब) में एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 336 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
* 14 जून को ही ‘सेनापति’ (मणिपुर) में असम व मणिपुर पुलिस ने एक वाहन से 75.25 लाख रुपए मूल्य की 15.05 किलो अफीम बरामद की।
* 16 जून को ‘सैतुअल और चम्फाई’ (मिजोरम) जिलों में असम राइफल्स और पुलिस ने लगभग 7.68 करोड़ रुपए मूल्य की 634 ग्राम हैरोइन और 950 ग्राम ‘मेथामफेटामाइन टेबलैट’ जब्त कीं।
* 16 जून को ही ‘बेंगलुरु’ (कर्नाटक) में पुलिस ने 8 करोड़ रुपए मूल्य की प्रतिबंधित दवाओं के साथ 23 लोगों को गिरफ्तार किया। 
* 17 जून को ‘फिरोजपुर’ में पंजाब पुलिस तथा बी.एस.एफ. ने 5 तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 8 किलो से अधिक हैरोइन बरामद की।

* 17 जून को ही ‘वाराणसी कैंट’ (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की टीमों ने लगभग 75 लाख रुपए मूल्य की 3.15 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
* 18 जून को ‘खरड़’ (पंजाब) में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और चंडीगढ़ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक वकील सहित 2 लोगों को पकड़ कर उनसे 793 ग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ (आइस), हैरोइन व पोस्त बरामद किया।
* 18 जून को ही ‘भदौड़’ (पंजाब) में पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
* 18 जून को ही ‘अमृतसर’ सिटी पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 260 ग्राम अफीम बरामद की।     
* 18 जून को ही ‘फाजिल्का’ (पंजाब) पुलिस ने पाकिस्तान से मंगाई गई 2.515 किलो हैरोइन, पिस्तौल व कारतूस के साथ 3 तस्करों को पकड़ा।

* 18 जून को ही ‘रक्कड़’ (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) में पुलिस ने 6.802 किलो चूरा-पोस्त के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया।  
* 19 जून को ‘जालंधर ग्रामीण पुलिस’ ने एक व्यक्ति को पकड़कर उससे 100 नशीली गोलियां बरामद कीं। 
* 19 जून को ही ‘अमृतसर’ में बी.एस.एफ. (अमृतसर) ने गांव ‘मोदे’ में 30 करोड़ रुपए की हैरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।   
* और अब 20 जून को ‘नासिक’ (महाराष्ट्र) में ‘एंटी नार्कोटिक्स सैल’ ने छापेमारी कर 16.71 लाख रुपए मूल्य की 320 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद करके 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये तो मात्र 2 सप्ताह के चंद उदाहरण हैं। इनमें छोटी मात्रा में पकड़े गए नशों को शामिल नहीं किया गया है। अत: नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की जरूरत है ताकि परिवारों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।—विजय कुमार

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!