School Closed : कल सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, भारी बारिश के बीच BMC ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 12:07 AM

all schools and colleges will remain closed tomorrow

मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार शाम एक विज्ञप्ति में कहा कि...

नेशनल डेस्क : मुंबई, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार शाम एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी और निजी दफ़्तर सामान्य रूप से काम करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ठाणे और पालघर जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी इसी तरह का परामर्श जारी किया गया है।

पुणे जिले के सह्याद्रि (पश्चिमी घाट) क्षेत्र में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल लोनावला में भी स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय आईएमडी द्वारा क्षेत्र के कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद लिया गया। कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 'रेड अलर्ट' जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार को पुणे जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!