जेन्सेन हुआंग के स्कैंडलों का चीन-अमरीका वार्ता पर क्या प्रभाव पड़ेगा!

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 01:24 AM

how will jensen huang s scandals impact china us talks

हम सभी फोन, लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें एक सी.पी.यू. (पावरफुल कोर सिस्टम) होता है, जो एक बार में एक ही समस्या को हल कर सकता है। लेकिन आॢटफिशियल इंटैलिजैंस (ए.आई.) का मुख्य आधार जी.पी.यू. (ग्राफिक्स प्रोसैसिंग यूनिट) है, जिसमें...

हम सभी फोन, लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें एक सी.पी.यू. (पावरफुल कोर सिस्टम) होता है, जो एक बार में एक ही समस्या को हल कर सकता है। लेकिन आॢटफिशियल इंटैलिजैंस (ए.आई.) का मुख्य आधार जी.पी.यू. (ग्राफिक्स प्रोसैसिंग यूनिट) है, जिसमें हजारों छोटे कोर होते हैं, जो एक साथ कई बड़ी समस्याओं को हल कर सकते हैं। 

सबसे बेहतरीन जी.पी.यू. चिप्स एनवीडिया (Nvidia) कंपनी बनाती है, जिसकी सह-स्थापना 1993 में जेन्सेन हुआंग ने पी.सी गेमिंग तथा मल्टीमीडिया मार्कीट्स के लिए 3डी ग्राफिक्स चिप्स बनाने के मुख्य दृष्टिकोण के मद्देनजर की थी। आज के समय में, जब कोई देश आॢथक और सैन्य, दोनों ही मोर्चों पर आगे बढऩे की कोशिश कर रहा है, तो जी.पी.यू. बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अनुसार, चीन 2030 तक एक बड़ी सैन्य शक्ति बनना चाहता है और इस लक्ष्य को पाने के लिए, वह इस तकनीक को हासिल करने के लिए कुछ भी करेगा, चाहे उसे इसे खरीदना पड़े या चुराना पड़े। एनवीडिया, जिसकी स्थापना जेन्सेन हुआंग ने तीन दशक से भी पहले की थी और जिसे 4 ट्रिलियन डॉलर की सैमीकंडक्टर चिप बनाने वाली दिग्गज कम्पनी में बदल दिया था, के सी.ई.ओ. पद से  जेन्सेन हुआंग के  इस्तीफा दे देने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

पहले चीनी कारोबारी जासूस महिला एलिस हुआंग के साथ उसके रिश्ते की खबर आई, फिर एनवीडिया की 2 अधिकारियों के साथ उसके संबंधों की खबर आई और अब हालांकि जेन्सेन ने एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) तथा बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स के पदों से इस्तीफा दे दिया है, परन्तु उनकी मुश्किलें अभी शुरू हुई हैं। जहां जेन्सेन हुआंग की निजी जिंदगी चर्चा में है, वहीं उनकी पत्नी लोरि हुआंग के साथ लगभग 40 साल पुरानी शादी और उनकी अरबों डालर की सम्पत्ति को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। हालांकि अभी तक लोरि हुआंग ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहा है। इस कम्पनी में उनकी पत्नी ही नहीं, बल्कि बच्चे भी काम कर रहे हैं। इस स्कैंडल का असर अगले सप्ताह चीन के शेन्जेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑप्रेशन शिखर सम्मेलन में अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली तीसरे दौर की बातचीत पर पड़ सकता है। इस वर्ष दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात होगी। 

हुआंग ने ट्रम्प के साथ करीबी निजी संबंध बनाए थे और बीजिंग तथा वाशिंगटन में शी के साथ हुई ट्रम्प की पिछली दोनों मुलाकातों में, अन्य टैक सी.ई.ओज के साथ वे भी शामिल थे। पिछले दिसम्बर में, हुआंग ने ट्रम्प प्रशासन से चीन को कंपनी की सैकेंड-टियर चिप्स बेचने पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने की सफल अपील की थी, जिसके बदले में अमरीकी सरकार को कुछ बिक्री से 25 प्रतिशत हिस्सा मिला। एनवीडिया से जुड़ा यह मामला पहले ही अमरीका-चीन संबंधों में तनाव पैदा कर रहा है। लेकिन जब ट्रम्प और शी की मुलाकात होगी, तो संभव है कि एनवीडिया के इस बड़े और अहम मुद्दे को दोनों पक्ष नजरअंदाज कर दें या इसे चुपचाप दबा दें। हालांकि, इस बात की संभावना है कि शी इस बात पर जोर दें कि प्रस्तावित कानून के जरिए चिप निर्यात पर और सख्ती करने से बीजिंग की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सारी दुनिया पर इसका प्रभाव क्या होगा। इससे सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था ही प्रभावित हो रही है तथा शेयर आदि गिर रहे हैं। 

चीन ने जेन्सेन हुआंग के जरिए जासूसी कराने की बात से लगातार इंकार किया है। गत सप्ताह एक ब्रीफिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इन आरोपों को पूर्णत: निराधार बताया और कहा कि इनका उद्देश्य चीन को बदनाम करना है। एक अन्य प्रवक्ता, माओ निंग ने वीरवार को अमरीका को चेतावनी दी कि वह तकनीकी प्रतिबंध लगाने के बहाने चीनी जासूस वाली कहानियां न गढ़े। फिलहाल इस मामले की जांच सिर्फ सी.आई.ए. ही नहीं, बल्कि एफ.बी.आई. भी कर रही है; तीन कांग्रेसनल कमेटियों ने पहले ही जेन्सेन को बंद कमरे में होने वाली सुनवाई में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!