‘अपने हुए पराए’ कर रहे रिश्तों का खून!

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 02:46 AM

our own have become strangers are ruining relationships

मर्यादा पूर्ण जीवन बिताने का सारी दुनिया को संदेश देने वाले भारत में अब चंद लोग रिश्तों का सम्मान करने की संस्कृति को भूल कर अपने ही सगे-संबंधियों की हत्याएं तक करने लगे हैं, जिसकी मात्र पिछले लगभग 9 दिनों की घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

मर्यादा पूर्ण जीवन बिताने का सारी दुनिया को संदेश देने वाले भारत में अब चंद लोग रिश्तों का सम्मान करने की संस्कृति को भूल कर अपने ही सगे-संबंधियों की हत्याएं तक करने लगे हैं, जिसकी मात्र पिछले लगभग 9 दिनों की घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :
* 16 जुलाई को ‘हमीरपुर’ (हिमाचल प्रदेश) के ‘जाहू’ गांव में जमीन गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। यही नहीं मृतक की पत्नी ने अपने पति को बचाने की बजाय अपने बेटे का ही साथ देकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।  


* 19 जुलाई को ‘ठाणे’ (महाराष्ट्र) जिले में नई साड़ी लाने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति ‘हरेराम’ के सिर पर प्रैशर कुकर के ढक्कन से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। 
* 19 जुलाई को ही ‘पटियाला’ (पंजाब) के ‘हरिमाजरा’ गांव में ‘हरजीत कौर’ नामक महिला ने अपने प्रेमी ‘शिंदर सिंह’ के साथ मिल कर अपने पति ‘सुखविंद्र सिंह’ की हत्या कर दी। 
* 19 जुलाई को ही ‘फिरोजाबाद’ (उत्तर प्रदेश) में नशा करने पर उलाहना देने से भड़के ‘उपेंद्र शर्मा’ नामक युवक को अपने पिता ‘राकेश बाबू’ की बेसबाल के बल्ले से पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। 


* 19 जुलाई को ही ‘हमीरपुर’ (उत्तर प्रदेश) में ‘गजेंद्र’ नामक एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दादी ‘शोभा रानी’ (80) की कुल्हाड़ी से हत्या करके फरार हो गया। 
* 21 जुलाई को ‘त्रिशूर’ (केरल) के ‘मडावक्करा’ गांव में सम्पत्ति के विवाद को लेकर ‘राधाकृष्णन’ नामक व्यक्ति ने अपने 89 वर्षीय पिता ‘कृष्णन’ पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। 
* 21 जुलाई को ही ‘शोलापुर’ (महाराष्टï्र) में एक 26 वर्षीय महिला को अपनी 10 महीने की मासूम बेटी को पानी से भरी बाल्टी में डुबो कर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी 6 वर्षीय बड़ी बेटी के भी हाथ-पैर बांध कर उसकी हत्या करने की कोशिश की लेकिन बच्ची द्वारा बहुत ज्यादा गिड़गिड़ाने पर उसे छोड़ दिया। 
* 21 जुलाई को ही ‘गाजियाबाद’ (उत्तर प्रदेश) में पारिवारिक विवाद के बाद ‘दीपक’ और ‘ललित’ नामक 2 युवकों ने अपने पिता  ‘गंगा शरण’ और माता ‘विमलेश’ को पीट-पीट कर मार  डाला। 


* 22 जुलाई को ‘फतेहाबाद’ (हरियाणा) के ‘खूनन’ गांव में ‘गुरप्रीत सिंह’ नामक व्यक्ति ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी ‘गुरनिवास’ को भाखड़ा नहर में फैंक कर मार डाला। 
* 22 जुलाई को ही ‘धर्मपुरी’ (तमिलनाडु) जिले के ‘थडंगाम’ गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 3 बच्चों को कुएं में फैंक कर मार डाला।  
* 23 जुलाई को ‘बहराइच’ (उत्तर प्रदेश) के ‘फुलेरा गांव’ में ‘छैलू वर्मा’ नामक युवक ने भोजन पसंद न आने पर गुस्से में आकर अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला।
* 24 जुलाई को ‘बठिडा’ (पंजाब) जिले के गांव ‘डिख’ में खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बारी को लेकर ‘कुलवंत सिंह’ नामक व्यक्ति ने अपने भतीजे ‘आकाशदीप सिंह’ की हत्या कर दी तथा उसके पिता को घायल कर दिया।  
* 24 जुलाई को ही ‘चिकबलपुर’ (कर्नाटक) में मात्र 13 दिनों की अपनी नवजात बेटी को घर में बने पानी के टैंक में फैंक कर मार डालने के आरोप में उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
* और अब 25 जुलाई को ‘अलीगढ़’ (उत्तर प्रदेश) के गांव ‘मऊ’ में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी के चेहरे पर चाकू से कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। 
ये घटनाएं रिश्तों में टूटते विश्वास और अपनों के साथ परायों से भी बदतर व्यवहार करने की दर्दनाक तस्वीरें हैं। अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व करने वाले हमारे देश मेेंं लोगों के नैतिक पतन के ये तो कुछ मामले हैं जो सामने आए हैं।  इनके अलावा भी न जाने कितने ऐसे मामले हुए होंगे जो प्रकाश में नहीं आ पाए। ऐसी घटनाएं जहां घोर निंदनीय हैं, वहीं ऐसा करने वालों को तेजी से कानूनी कार्रवाई करके कठोरतम दंड देने की जरूरत है।-विजय कुमार

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!