‘देश में देह व्यापार’ बढ़ रही बुराई-चिंताजनक!

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 02:53 AM

prostitution in the country is a growing evil worrying

देश में देह व्यापार चिंताजनक हद तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर स्पा सैंटरों, होटलों और घरों तक में देह व्यापार कराए जाने के मामले सामने आ रहे हैं जिसकी इसी महीने की सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

देश में देह व्यापार चिंताजनक हद तक बढ़ता जा रहा है। बड़े पैमाने पर स्पा सैंटरों, होटलों और घरों तक में देह व्यापार कराए जाने के मामले सामने आ रहे हैं जिसकी इसी महीने की सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 
* 2 जून को ‘बेंगलुरु’ (कर्नाटक) में पुलिस ने एक देह व्यापार के अड्डे से 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

* 6 जून को ‘बाराबंकी’ (उत्तर प्रदेश) में एक मां-बेटी सहित 3 महिलाओं को देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में गिरफ्तार करके उनसे 7 मोबाइल, 59 शीशियां कोडीन युक्त सिरप, 245 ग्राम गांजा, 58 पैकेट यौन शक्ति वर्धक दवाएं, 1600 रुपए नकद व कंडोम बरामद किए। 
* 12 जून को ‘पहाडग़ंज’ (दिल्ली) में पुलिस ने एक इमारत में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कर गिरोह की 29 वर्षीय सरगना को गिरफ्तार करके वहां बंधक बनाकर रखी गईं 4 महिलाओं को मुक्त कराया।
* 16 जून को ‘खडग़पुर’ (पश्चिम बंगाल) स्थित एक स्पा सैंटर पर महिला पुलिस की टीम ने छापा मारकर वहां देह व्यापार का अवैध धंधा चलाने के आरोप में सैंटर के मालिक को गिरफ्तार करके वहां से 6 युवतियों को रैस्क्यू किया।
* 17 जून को ‘जोरहाट’ (असम) में एक होटल पर आधी रात को छापा मार कर वहां से 8 महिलाओं को रैस्क्यू करवाने के अलावा 7 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।

* 18 जून को ‘पुणे’ (महाराष्टï्र) के शिवाजी नगर में क्राइम ब्रांच के ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट’ ने 2 होटलों में छापा मारकर देह व्यापार के लिए लाई गई एक विदेशी महिला समेत 3 महिलाओं को रैस्क्यू करने के अलावा 2 दलालों को गिरफ्तार किया।
* 19 जून को ‘नवी मुंबई’ (महाराष्टï्र) के ‘उल्वे’ स्थित एक ‘लॉज’ में स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी के धंधे पर पुलिस ने छापा मारकर अड्डïे की सरगना महिला को गिरफ्तार करने के अलावा वहां से 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया।
* 20 जून को ‘सहरसा’ (बिहार) में पुलिस तथा एस.टी.एफ. की संयुक्त टीम ने एक गैस्ट हाऊस में छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे की सरगना ‘मुन्नी खातून’ के अलावा एक महिला सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया तथा वहां से गर्भ निरोधक वस्तुएं व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। 

* 22 जून को ‘सिल्चर’ (असम) में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके मुख्य सरगना महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा एक नाबालिग लड़की को रैस्क्यू किया।
* 22 जून को ही ‘रांची’ (झारखंड) के ‘अरगोड़ा थाना क्षेत्र’ में एक होटल पर देर रात छापा मारकर पुलिस ने होटल के मैनेजर और 3 ग्राहकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया तथा देह व्यापार के लिए पश्चिम बंगाल से लाई गई 2 युवतियों को रैस्क्यू किया। 
* 22 जून को ही ‘जींद’ (हरियाणा) में पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेज कर एक होटल में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करके  वहां से 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को पकड़ा। 
* 23 जून को ‘चित्तौडग़ढ़’ (राजस्थान) में स्पा सैंटर की आड़ में विदेशी युवतियों से जबरन वेश्यावृत्ति करवाने का पता चलने के बाद स्पा संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस अनैतिक व्यापार में महिलाएं मजबूरी के कारण ही आती हैं और दलाल उनकी मजबूरी का पूरा-पूरा फायदा उठाते हैं इसलिए युवतियों को गलत हाथों में पडऩे से बचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकार को आगे आकर सिलाई-कढ़ाई, नर्सिंग और कम्प्यूटर पर काम करने आदि जैसे सिखलाई केंद्र शुरू करने चाहिएं जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।अत: जहां इस धंधे में संलिप्त लोगों और इस काम में उनकी सहायता करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और कठोरतम दंड देने की आवश्यकता है वहीं इसे अपनाने को मजबूर होने वाली युवतियों को इस कीचड़ से निकाल कर उनका पुनर्वास करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की भी उतनी ही आवश्यकता है।—विजय कुमार 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!