‘रील बनाने के चक्कर में’ जानें गंवा रहे चंद युवा!

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 03:23 AM

some young people are losing their lives in the process of making reels

आज सोशल मीडिया का जमाना है और बड़ी संख्या में युवक-युवतियों पर चर्चा में आने के लिए ‘रील’ बना कर सोशल मीडिया पर डालने का जुनून सवार है। रील बनाने वाले युवा उल्टी-सीधी हरकतों से कभी तो लोगों के मनोरंजन का साधन बनते हैं और कभी घायल हो जाते हैं या अपने...

आज सोशल मीडिया का जमाना है और बड़ी संख्या में युवक-युवतियों पर चर्चा में आने के लिए ‘रील’ बना कर सोशल मीडिया पर डालने का जुनून सवार है। रील बनाने वाले युवा उल्टी-सीधी हरकतों से कभी तो लोगों के मनोरंजन का साधन बनते हैं और कभी घायल हो जाते हैं या अपने प्राण तक गंवा बैठते हैं, जिनकी पिछले 5 महीनों की घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 31 जनवरी को ‘हरदोई’ (उत्तर प्रदेश) में खतरनाक जगह पर वीडियो बनाते समय संतुलन बिगडऩे के कारण पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की जान चली गई। 
* 14 मार्च को ‘नूंह’ (हरियाणा) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस-वे पर  ‘मोइन’ नामक किशोर अपने दोस्तों के साथ रील बना रहा था। रील बनाने में वे इतने मस्त थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर के हार्न की आवाज ही नहीं सुन पाने के कारण ट्रक की सीधी टक्कर से ‘मोइन’ की मौत हो गई तथा उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
* 15 मार्च को ‘राजकोट’ (गुजरात) जिले में  लगभग 150 किलोमीटर की रफ्तार से कार दौड़ाते हुए वीडियो बना रहे नाबालिग की कार बेकाबू होकर एक दीवार से टकरा जाने से कार चला रहे नाबालिग सहित 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
* 13 अप्रैल को ‘गाजियाबाद’ (उत्तर प्रदेश) में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर रील बनाने के दौरान एक युवक की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा कर दूर जा गिरी, जिससे मोटरसाइकिल पर युवक के पीछे बैठी युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

* 19 अप्रैल को ‘मऊगंज’ (मध्य प्रदेश) में बेहद तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर बिना हैल्मेट के खतरनाक करतबों की रील बना रहे 3 सगे भाइयों की मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे तीनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
* 14 मई को ‘कोरबा’ (छत्तीसगढ़) में एक नदी में रील बनाने के लिए  ‘निखिल सिंह’ नामक युवक ने ऊंचाई से नदी में छलांग लगा दी और भंवर में फंस जाने के कारण उससे बाहर निकलने के लिए पानी में हाथ-पांव मारने लगा, लेकिन उसके दोस्तों ने समझा कि वह मस्ती कर रहा है, इसलिए वे वीडियो बनाते रहे और इस बीच निखिल नदी में डूब कर मर गया।
* 24 अप्रैल को ‘जबलपुर’ (मध्य प्रदेश) में ‘सालीवाड़ा’ गांव में नहर के किनारे रील बना रही 4 लड़कियां पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरीं और उनमें से 3 लड़कियों की मौत हो गई। 

* 6 जून को ‘गोरखपुर’ (उत्तर प्रदेश) के ‘करथरी’ गांव के निकट नदी में रील बना रहे 2 युवक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा उन्हें बहा कर ले गई। 
* 20 जून को ‘बैतूल’ (मध्य प्रदेश) में सड़क पर रील बनाने में व्यस्त युवक की सामने से आ रही कार से टक्कर के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
* 2 जुलाई को ‘हैदराबाद’ (तेलंगाना) में रेल की पटरी पर खड़े होकर रील बना रहा एक युवक रेलगाड़ी के बहुत नजदीक आ जाने पर भी पटरी से नहीं हटा जिसके परिणामस्वरूप तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
* 5 जुलाई को ‘जैसलमेर’ (राजस्थान) में अपनी दादी की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से रील बनाते हुए घर लौट रहा युवक ‘हाजी खान’ रील बनाने के चक्कर में इस कदर खो गया कि उसकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क के किनारे पड़े पत्थरों से टकरा गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

* और अब 5 जुलाई को ही ‘लुधियाना’ (पंजाब) में लॄनग लाइसैंस पर तेज रफ्तार कार चलाते हुए रील रिकॉर्ड कर रहे 18 वर्षीय युवक की कार ने बेकाबू होकर सड़क किनारे सुबह की सैर को निकलीं 2 महिलाओं को कुचल दिया जिनमें से एक महिला की वहीं पर मौत हो गई। 
उपरोक्त घटनाओं से स्पष्टï है कि पिछले कुछ समय के दौरान रील बनाने के रुझान और इससे होने वाली दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस संबंध में हम युवाओं को यही सलाह देंगे कि वे अपनी जान जोखिम में डाल कर इस प्रकार के करतब न करें क्योंकि उनकी इस तरह की भूलें उनके परिवारों को जिंदगी भर की पीड़ा दे सकती हैं।—विजय कुमार  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!