‘खतरे की चेतावनी दे रहीं’ छिटपुट रेल दुर्घटनाएं!

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 03:55 AM

sporadic train accidents are  warning of danger

तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही भारतीय रेलवे को देश की ‘जीवनरेखा’ कहा जाता हैै। भारतीय रेलेें प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों और लाखों टन माल का परिवहन करती हैं।

तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही भारतीय रेलवे को देश की ‘जीवनरेखा’ कहा जाता है। भारतीय रेलेें प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों और लाखों टन माल का परिवहन करती हैं।
इनके अधिकांश ब्रॉड-गेज नैटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा रहा है या पूरा हो चुका है। संचालन और पूरे नैटवर्क को बेहतर प्रबंधन के लिए 18 प्रशासनिक क्षेत्रों और 68 डिवीजनों में बांटा गया है।
हालांकि भारतीय रेलवे नैटवर्क में यात्रियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की गई हैं तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लागू की गई है परंतु फिर भी समय-समय पर ट्रेनों के पटरी से उतरने, आग लगने तथा इंजनों में तकनीकी खराबी आदि के समाचार आते रहते हैं, जिनकी पिछले लगभग 6 महीनों की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 

* 19 मई को ‘ऋषिकेश’ (उत्तराखंड) स्टेशन पर शंटिंग के दौरान ‘उज्जयिनी एक्सप्रैस’ के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए व एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई।
* 21 जुलाई को ‘गाजियाबाद’ (उत्तर प्रदेश) में ‘साहिबाबाद-आनंद विहार’ रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना से दिल्ली-एन.सी.आर. रूट पर कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
* 6 सितम्बर को ‘आरा’ (बिहार) स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद ‘सिक्किम-महानंदा एक्सप्रैस’ के 2 पहिए पटरी से उतर गए। समय पर ट्रेन रुक जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी को चोट नहीं आई।
* 22 अक्तूबर को ‘मथुरा’ से ‘बरेली’ जा रही एक मालगाड़ी का इंजन राया रेलखंड के बीच तकनीकी खराबी के कारण फेल हो जाने से गाड़ी बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। इससे मुख्य ट्रैक बाधित हुआ और कई यात्री ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
* 6 नवम्बर को ‘पटियाला’ (पंजाब) के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास ‘कर्मभूमि एक्सप्रैस’ के डिब्बों में आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों के प्रयास से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

* 11 नवम्बर को ‘गुवाहाटी’ (असम) के निकट सुबह लगभग 6.54 बजे ‘डिगारू’ रेलवे स्टेशन पर ‘कोलकाता-सैरांग एक्सप्र्रैस’ का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। 
* 11 नवम्बर को ही ‘कानपुर’ सैंट्रल स्टेशन (उत्तर प्रदेश) से शाम लगभग 5.03 बजे रवाना होने के तुरंत बाद ‘गोरखपुर’ जा रही ‘चौरीचौरा एक्सप्रैस’ के 4 एयरकंडीशंड कोच पटरी से उतर गए जिनमें लगभग 300 यात्री सवार थे, परंतु किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि यात्री गाडिय़ों के इंजनों की कमी के कारण रेलवे को यात्री ट्रेनों में कम गति वाले मालगाड़ी के इंजन (ङ्ख्रत्र-9) लगाने पड़ रहे हैं। इससे ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट हो रही हैं। कुछ महीने पहले ‘वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रैस’ और ‘रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रैस’ गाडिय़ों में तकनीकी खराबी आने के कारण इन्हें मालगाड़ी के इंजन से खींचकर गंतव्य तक पहुंचाया गया था जिससे यात्री 2.5 से 5 घंटे तक परेशान हुए। जानकारों के अनुसार इंजनों में मुख्य रूप से ब्रेक सिस्टम, हाई/लो टैंशन केबल, सस्पैंशन स्प्रिंग और रख-रखाव में कमी के कारण बीच रास्ते में खराबी आती है। हालांकि पिछले कुछ समय से भारत में भगवान की कृपा से कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई है परंतु उक्त घटनाएं चेतावनी दे रही हैं कि रेलवे की संचालन प्रणाली में समुचित सुधार लाने की तुरंत आवश्यकता है ताकि किसी प्रकार की संभावित बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।-विजय कुमार

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!