कराची बंदरगाह पर फंसे 6 भारतीय नाविकों की होगी वापसी? MEA ने PAK को भेजा संदेश

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 03:16 AM

will the 6 indian sailors stranded at karachi port return

कराची बंदरगाह पर एक भारतीय नाविक, और एक जहाज के चालक दल के पांच सदस्यों के पिछले कुछ महीनों से फंसे होने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया है।

नई दिल्लीः कराची बंदरगाह पर एक भारतीय नाविक, और एक जहाज के चालक दल के पांच सदस्यों के पिछले कुछ महीनों से फंसे होने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ''हम वहां इन लोगों के साथ-साथ उनके नियोक्ता यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट के संपर्क में हैं तथा इस मुद्दे का हल करने का प्रयास कर रहे हैं।''

उनसे भारतीय मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के बारे में पूछा गया था, जो चालक दल के पांच सदस्यों के साथ कराची बंदरगाह पर कथित तौर पर फंसे हुए हैं। उन सभी के परिवार के सदस्य उन्हें घर वापस लाने के लिए पिछले कई महीनों से अधिकारियों से अपील कर रहे हैं।

जायसवाल ने कहा, ''हम वहां मौजूद इन लोगों के संपर्क में हैं, साथ ही उनके नियोक्ता यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट से भी बातचीत कर रहे हैं, और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ''लेकिन असल में, यह पोत परिवहन कंपनी और कर्मचारियों के बीच का एक मामला है, जो कि एक व्यावसायिक मुद्दा है।'' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!