‘टूटने लगी रिश्तों की डोर’ करवाने लगे एक-दूसरे की हत्याएं!

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 03:13 AM

the bond of relationships started breaking

मर्यादा पूर्ण जीवन बिताने का सारी दुनिया को संदेश देने वाले भारत में अब चंद लोग रिश्तों का सम्मान करने की संस्कृति को भूल कर अपनों की ही जान के दुश्मन बनने के साथ ही यौन उत्पीडऩ तक करने लगे हैं, जिसकी मात्र पिछले लगभग 10 दिनों की घटनाएं निम्न में...

मर्यादा पूर्ण जीवन बिताने का सारी दुनिया को संदेश देने वाले भारत में अब चंद लोग रिश्तों का सम्मान करने की संस्कृति को भूल कर अपनों की ही जान के दुश्मन बनने के साथ ही यौन उत्पीडऩ तक करने लगे हैं, जिसकी मात्र पिछले लगभग 10 दिनों की घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 15 जून को ‘लुधियाना’ में हरियाणा से अपनी बड़ी बहन के पास रहने आई युवती का उसके जीजा ने ही रेप कर दिया। पुलिस को लिखवाई शिकायत में युवती ने कहा कि उसके जीजा ने चुपके से उसकी नहाती हुई का वीडियो बना लिया था और उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

* 18 जून को ‘पुणे’ (महाराष्ट्र) में रियल एस्टेट कारोबारी ‘केतन विशाल अग्रवाल’ को उसकी मंगेतर ‘सिया गोयल’ तथा ‘सिया गोयल’ के प्रेमी’ ‘चेतन चौधरी’ ने ‘सिया’ के जन्मदिन का जश्न मनाने के बहाने बुला कर लोहगढ़ किले से 400 फुट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला क्योंकि वह ‘केतन विशाल अग्रवाल’ से विवाह नहीं करना चाहती थी। ‘सिया’ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को झूठ बोला था कि ‘केतन विशाल अग्रवाल’ फोटो लेते हुए फिसल कर खाई में गिर गया था। ‘केतन विशाल अग्रवाल’ और ‘सिया गोयल’ की शादी के लिए राजस्थान में 17 करोड़ रुपए का एक पैलेस तथा मेहमानों को लाने के लिए 2 चार्टर्ड विमान भी बुक किए गए थे। पुलिस को भटकाने के लिए ‘सिया’ ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी थी, ‘‘केतन, तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर अकेली छोड़ गए। वापस आ जाओ।’’ 

* 19 जून को ‘हाजीपुर’ (पंजाब) के ‘दगन’ गांव में मामूली विवाद के बाद ‘लक्ष्मी नारायण’ नामक एक व्यक्ति ने चाकू से अपनी पत्नी ‘ज्योति’ पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी।
* 21 जून को ‘सुंदरनगर’ (हिमाचल प्रदेश) के गांव ‘मेहरी’ में घरेलू विवाद के चलते ‘खेमाराम’ नामक युवक ने अपनी मां ‘पार्वती देवी’ (51) को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला तथा बीच-बचाव करने आए अपने पिता को भी घायल कर दिया। 
* 22 जून को ‘लातूर’ (महाराष्टï्र) में एक 45 वर्षीय महिला को सम्पत्ति विवाद के चलते अपने प्रेमी ‘उद्धव मारूति’ (24) के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल कर उसकी हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

* 22 जून को ही ‘मुरादाबाद’ (उत्तर प्रदेश) के ‘मझोला’ गांव में एक महिला को पेट गैस की दवा के नाम पर विषैली शराब पिला कर मार डालने के आरोप में उसके पति तथा ससुर को गिरफ्तार किया गया। 
* 23 जून को ही ‘बेंगलुरु’ (कर्नाटक) में एक महिला और उसके लिव-इन-पार्टनर को एक लोन विवाद के चलते महिला के माता-पिता और छोटी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
* 23 जून को ही ‘सोनीपत’ (हरियाणा) के थाना कलां गांव में ‘सरदार सिंह’ (70) नामक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में उसके नशेड़ी बेटे ‘ब्रह्मïदास’ को गिरफ्तार किया गया। 
* 24 जून को ही ‘फतेहपुर’ (उत्तर प्रदेश) जिले के ‘सीतापुर’ गांव में ‘राम खेलावन’ (70) ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपने बेटे ‘अवनीश शर्मा’ (36) से पैसे मांगे जिससे इन्कार करने पर ‘राम खेलावन’ ने गोली मार कर ‘अवनीश शर्मा’ की हत्या कर दी तथा बीच-बचाव करने आई बहू ‘मनीषा’ (26) को भी घायल कर दिया। 

* और अब 24 जून को ही ‘बुलंदशहर’ (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने 2 वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में उसके फूफा को 50,000 रुपए जुर्माना तथा 40 वर्ष कैद की सजा सुनाई। ये घटनाएं रिश्तों में टूटते विश्वास की दर्दनाक तस्वीरें हैं। अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व करने वाले हमारे देश मेेंं लोगों के नैतिक पतन के ये तो कुछ मामले हैं जो सामने आए हैं। इनके अलावा भी न जाने कितने ऐसे मामले हुए होंगे जो प्रकाश में नहीं आ पाए। ऐसी घटनाएं जहां घोर निंदनीय हैं, वहीं ऐसा करने वालों को तेजी से कानूनी कार्रवाई करके कठोरतम दंड देने की जरूरत है।-विजय कुमार

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!