24 फरवरी को लॉन्च होगी BMW की ऑल-इलेक्ट्रिक Mini 3-Door Cooper

Edited By Akash sikarwar,Updated: 18 Feb, 2022 12:52 PM

bmw s all electric mini 3 door cooper to launch on february 24

ईलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते हुए ट्रेंड को देखते हुए कार कंपनियां धीरे-धीरे इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। फिलहाल इस लिस्ट में कुछ कार कंपनियों के नाम ही शामिल हैं। पर अनुमान है कि आने वाले समय में बाकी की कंपनियों द्वारा भी इलेक्ट्रिक...

ऑटो डेस्क: ईलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते हुए ट्रेंड को देखते हुए कार कंपनियां धीरे-धीरे इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। फिलहाल इस लिस्ट में कुछ कार कंपनियों के नाम ही शामिल हैं। पर अनुमान है कि आने वाले समय में बाकी की कंपनियों द्वारा भी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स की पेशकश की जाएगी। इसी के चलते BMW ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी ने भारतीय इलेक्ट्रिक सेगमेंट अपने अपनी उपस्थिति को और तेज करने के ऑल-इलेक्ट्रिक Mini 3-Door Cooper को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्चिंग से पहले इस कार को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है ,जो इस प्रकार है-

PunjabKesari

Mini Cooper SE फीचर्स और इंटीरियर डिटेल्स-
इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड डिज़ाइन दिया जाएगा, जोकि स्टैंडर्ज कूपर हैचबैक के समान होगा। इसके अलावा इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंटर कंसोल पर एक नया टॉगल स्विच है शामिल किया गया है।

4 कलर ऑप्शंस में की जाएगी पेश-

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ में इस बात की पुष्टि की है कि BMW इंडिया में 24 फरवरी को इलेक्ट्रिक Mini 3-Door Cooper SE को लॉन्च करने वाली है। इससेपहले साल 2020 में इसे ग्लोबली लॉन्च किया गया था। जिसमें 32.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया था, जिसे फुल चार्ड करने पर लगभग 270 किमी की रेंज प्राप्त की जा सकती है। लॉन्च होने पर यह 4 कलर ऑप्शंस - व्हाइट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन में उपलब्ध होगी।

PunjabKesari

Mini Cooper SE के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी-

कंपनी द्वार पिछले साल इलेक्ट्रिक मिनी के लिए प्री-बुकिंग्स शुरू की गई थी। जिसमें से भारत के लिए केवल 30 यूनिट्स ही अवेलेबल थे, जिनकी बुकिंग हो चुकी है। Cooper SE की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी। आपको बता दें कि Cooper SE को 2019 में ग्लोबली पेश किया गया था और अब इसे एक सिंगल,फुली लोडेड वेरिएंट में सीबीयू के रूप में इंर्पोट किया जाएगा।

PunjabKesari

Mini Cooper SE के इंडिया में राइवल्स और कीमत-

भारत में फिलहाल किसी भी कार को इसके राइवल के रूप में नहीं देखा जा सकता। पर इतना कहा जा सकता है कि लॉन्च होने पर यह भारत में सबसे सस्ती लक्ज़री EV हो सकती है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए होगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!