इन दो प्रीमियम SUVs पर तगड़ा ऑफर, जीप इंडिया दे रही ₹1.65 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 04:59 PM

discounts of up to 1 65 lakh are available on these two premium jeep suvs

वहीं जीप मेरिडियन पर कंपनी इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है

Automobile Desk: इस महीने एक प्रीमियम और दमदार एसयूवी (SUV) खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। मशहूर वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया (Jeep India) ने जून 2026 के लिए जीप कंपास (Jeep Compass) और जीप मेरिडियन (Jeep Meridian) पर विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी अपने ग्राहकों को 1.65 लाख रुपए तक की भारी छूट दे रही है। 

Jeep Compass 

अपने बोल्ड डिजाइन, मजबूत बॉडी और शानदार हाईवे ड्राइविंग स्टेबिलिटी के लिए जाने जानी वाली जीप कंपास पर कंपनी आकर्षक डील्स दे रही है। इस एसयूवी पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट (नकद छूट), कॉर्पोरेट बोनस और आकर्षक एक्सचेंज बोनस का फायदा दिया जा रहा है। अगर इस एसयूवी की खूबियों की बात करें तो इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ-साथ मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स, एडवांस्ड सुरक्षा फीचर्स और एक प्रीमियम केबिन मिलता है, जो शहर और लंबी दूरी के सफर दोनों के लिए बेहद आरामदायक है। 

Jeep Meridian 

वहीं जीप मेरिडियन पर कंपनी इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। मेरिडियन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ग्राहकों को कुल 1.65 लाख रुपए कर भारी छूट मिल सकती है। इस एसयूवी में दमदार इंजन, आधुनिक टेक फीचर्स और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता मिलती है। बता दें कि जीप इंडिया द्वारा दिए जा रहे ये ऑफर्स 31 जून 2026 तक ही मान्य हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!