अगले साल जून में लॉन्च हो सकती है Hyundai Creta N Line

Edited By Updated: 22 Dec, 2023 03:11 PM

hyundai creta n line may be launched in june next year

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसके बाद कंपनी इस गाड़ी का N-लाइन मॉडल साल के मध्य यानि जून तक लॉन्च कर सकती है। Hyundai Creta N Line की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास हो सकती है।

ऑटो डेस्क. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रही है। इसके बाद कंपनी इस गाड़ी का N-लाइन मॉडल साल के मध्य यानि जून तक लॉन्च कर सकती है। Hyundai Creta N Line की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास हो सकती है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
Hyundai Creta N Line में 1.4 लीटर का 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जो 138 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। 


लुक और फीचर्स

PunjabKesari
Creta N Line में नए स्टाइल की ग्रिल, बंपर, नए अलॉय व्हील्ज, डुअल एग्जॉस्ट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए डिजाइन का गेट, सिल्वर फिनिश, नए फॉक्स रूफ ग्रिल और रेड एक्सेंट के साथ जगह-जगह एन लाइन बैजिंग देखने को मिलेंगी। साथ ही इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!