Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2026 05:40 PM

अगर आप भी बाइक-स्कूटर यानि टू-व्हीलर्स से हाईवे पर सफर करते है तो ज़रा अब ध्यान से ही घर से निकले दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश के कई मुख्य एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर्स (बाइक और स्कूटर) की एंट्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। अगर...
Bike Ban on Expressways: अगर आप भी बाइक-स्कूटर यानि टू-व्हीलर्स से हाईवे पर सफर करते है तो ज़रा अब ध्यान से ही घर से निकले दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश के कई मुख्य एक्सप्रेसवे पर टू-व्हीलर्स (बाइक और स्कूटर) की एंट्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। अगर आप नियमों को ताक पर रखकर यहां गाड़ी चलाते हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
क्यों लगा है प्रतिबंध?
अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे को हाई-स्पीड गाड़ियों (जैसे कार और बस) के लिए डिजाइन किया गया है। यहां गाड़ियां 120 kmph की रफ्तार तक चलती हैं। ऐसे में बाइक या ऑटो जैसे कम रफ्तार वाले वाहन न केवल ट्रैफिक की गति को धीमा करते हैं, बल्कि तेज रफ्तार गाड़ियों के साथ एक्सीडेंट का बड़ा खतरा भी पैदा करते हैं। आपकी सुरक्षा के लिए ही प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं बाइक (लिस्ट और जुर्माना)
एक्सप्रेसवे का नाम जुर्माना (संभावित) खास नोट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ₹20,000 तक गीता कॉलोनी से बागपत वाले हिस्से पर सख्त पाबंदी है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ₹20,000 तक यहां भारी चालान के साथ वाहन जब्त होने का भी खतरा है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ₹5,000 से ज्यादा 120 kmph की स्पीड लिमिट के कारण बाइक पूरी तरह प्रतिबंधित है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ₹5,000+ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है।
द्वारका और दिल्ली-गुरुग्राम नियमानुसार टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों ही बैन हैं।
इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल, बेंगलुरु-मैसूर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भी कई हिस्सों में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक है।
क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर आप प्रतिबंधित एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाते पकड़े जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका ₹5,000 से लेकर ₹20,000 तक का ऑनलाइन चालान काट सकती है। गंभीर स्थिति में पुलिस आपकी गाड़ी को मौके पर ही जब्त (Seize) भी कर सकती है।