Edited By Khushi,Updated: 07 Apr, 2026 12:49 PM

Automobile Desk: भारत में लोकप्रिय MPV कार Toyota Innova Crysta को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में यह कार भारतीय बाजार से बंद हो सकती है। टोयोटा की मशहूर कार Toyota Innova Crysta, जो लंबे समय से लोगों की...
Automobile Desk: भारत में लोकप्रिय MPV कार Toyota Innova Crysta को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में यह कार भारतीय बाजार से बंद हो सकती है। टोयोटा की मशहूर कार Toyota Innova Crysta, जो लंबे समय से लोगों की पसंदीदा रही है, अब बंद होने की कगार पर है। इसे पुराने Toyota Innova के अपग्रेड मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था और यह ज्यादा प्रीमियम, पावरफुल और आधुनिक फीचर्स के साथ आई थी।
लॉन्च के बाद से ही इनोवा क्रिस्टा काफी लोकप्रिय रही
लॉन्च के बाद से ही इनोवा क्रिस्टा काफी लोकप्रिय रही और लंबे समय तक टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही, लेकिन अब 1 अप्रैल 2027 से लागू होने वाले नए CAFE 3 Norms के कारण इस डीजल कार को जारी रखना कंपनी के लिए मुश्किल हो सकता है। ये नियम गाड़ियों के उत्सर्जन को कम करने और माइलेज बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे हैं।
18.33 लाख से शुरू होता Toyota Innova Hycross का बेस मॉडल
इनोवा क्रिस्टा की जगह कंपनी Toyota Innova Hycross का सस्ता और छोटा वर्जन ला सकती है, जो खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स (जैसे टैक्सी और ट्रैवल कंपनियों) के लिए होगा। दरअसल, क्रिस्टा की बिक्री का बड़ा हिस्सा फ्लीट ऑपरेटर्स से आता है। यह कार अपने आराम, मजबूती, कम मेंटेनेंस और कम खर्च में चलने की वजह से पसंद की जाती है। इसके अलावा इसका इंटीरियर बड़ा है और इसकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मानी जाती है। फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत करीब 18.85 लाख रुपये है। वहीं, Toyota Innova Hycross का बेस मॉडल 18.33 लाख रुपये से शुरू होता है, जो कीमत के लिहाज से क्रिस्टा का विकल्प बन सकता है, लेकिन फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच यह उतनी लोकप्रिय नहीं है, क्योंकि इसकी रनिंग कॉस्ट ज्यादा है।
पेट्रोल मॉडल का असली माइलेज करीब 10 km/l माना जाता है, जबकि क्रिस्टा का डीजल बेहतर माइलेज देता है। हालांकि, हाइक्रॉस का हाइब्रिड वर्जन एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें 14–15 km/l का माइलेज मिल जाता है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 26.30 लाख रुपये है, जो क्रिस्टा के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसे में टोयोटा हाइक्रॉस हाइब्रिड का एक सस्ता वेरिएंट लाने पर विचार कर सकती है। इस नए मॉडल में जरूरी फीचर्स रखे जाएंगे और महंगे फीचर्स हटाए जा सकते हैं, ताकि यह ज्यादा किफायती बन सके।